Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवशांति प्रतिष्ठान ने शुरू किया संक्रमित मरीजों को मुफ्त में अस्पताल पहुंचाने का अभियान

ठाणे [ युनिस खान ,4 मई 2021] गत एक वर्ष से अधिक समय से कोरोना संक्रमण फैलने से परेशान व जरूरतमंद लोगों को राशन व खाद्य सामग्री पहुंचाने के बाद अब शिवशान्ति प्रतिष्ठान मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध करा रहा है। कोरोना मरीजों को एम्बुलेंस व निजी वाहन मिलने में परेशानी होती है ऐसे लोगों को अस्पताल पहुँचाने का संस्था की ओर से वाहन मुहैया कराने की मुहीम शुरू की गयी है।
               कोरोना के कारण एक ओर लोग परेशान है लोगों में इस महामारी का भय बना हुआ है। वहीं शिवशांति प्रतिष्ठान जैसी संस्थाए लोगों की व सरकार की मदत कर लिए लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले एक वर्ष से शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन देना तथा दवाइयों का वितरण करते आ रहे हैं । संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा समाजहित में कार्य किये जाते हैं और कोरोना कि इस दूसरी लहर में जहां लोगों को अस्पताल पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं । ऐसे समय में जरूरत मंद लोगों को संस्था द्वारा निजी वाहन में अस्पताल पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सिंह स्वयं अपने निजी वाहन से लोगों को अस्पताल तक छोड़ रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने चार चक्का वाहन में सेनेटाइजर, मास्क, तथा पार्टीशन लगा दिया है। साथ ही पी पी ई किट का उपयोग कर कोरोना प्रतिबन्ध उपाय का कड़ाई से पालन करते हुए यह कार्य कर रहै हैं।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

 आइजीएम अस्पताल में पुनः सिटी स्कैन शुरू होने से मरीजों को राहत

Aman Samachar

उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण की राज्य स्तरीय जागरूकता बैठक संपन्न

Aman Samachar

वोक्हार्ट अस्पताल की एक पहल “बी अ सांता”

Aman Samachar

मुंब्रा में पत्नी की हत्या का पति पर मामला दर्ज 

Aman Samachar

8 से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कोई समय निर्धारित नहीं 

Aman Samachar

केएमईएस हाई स्कूल की छात्राओं को किया साईकिल का वितरण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!