Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

खाड़ी में कूदी 28 वर्षीय युवती को दो घंटे में सुरक्षित निकाल लिया गया 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा खाड़ी में एक युवती के बहने की खबर मिलते ही मनपा आपदा प्रबंधन व अग्निशमन दल के जवानों से बोट की सहायता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। युवती के खाड़ी में कूदकर आत्महत्या करने के प्रयास का कारण उत्तर प्रदेश में फोन पर उसके पति से हुआ विवाद बताया गया है।

              मनपा आपदा प्रबंधन कक्ष अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि काल्हेर की रिद्धि सिद्धि गलेक्सी टावर में रहने वाली ज्योति उपाध्याय [ 28 ] आज सुबह 5 बजे कशेली खाड़ी में कूद गयी थी। उसके खाड़ी में बहने की खबर मिलते ही आपदा प्रबंध , अग्निशमन दल के जवान खाड़ी से युवती को मुंब्रा रेतीबन्दर की खाड़ी से सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर सुरक्षित बाहर निकाल लिए। कशेली खाड़ी से मुंब्रा रेतीबन्दर तक करीब दो घंटे में बहने के बावजूद उसकी जान बच गयी है। मनपा अधिकारीयों ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद मुंब्रा पुलिस घटना की छानबीन कर युवती को परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

खारघर हादसे में मृतकों के परिजनों को 25 लाख  रूपये व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें – नसीम खान

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनेगा – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

एक लाख 15 हजार रूपये की मेफेड्रीन पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने “हीरोज फर्स्ट” पहल की शुरुआत की

Aman Samachar

राबोडी में दिन दहाड़े मनसे पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या , दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

Aman Samachar

टीएमटी बस स्टाप चोरी की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!