Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा नगर सेवक मनोहर डुंबरे व अर्पण फ़ौंडेशन की ओर से कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

ठाणे [ युनिस खान ] अपनी जान की परवाह न कर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए काम करने वाले कोरोना योद्धाओं का भाजपा नगर सेवक मनोहर डुंबरे व अर्पण फ़ौंडेशन की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की गयी। हीरानंदानी इस्टेट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय केलकर व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे के हाथों कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया है। हीरानंदानी इस्टेट ,रोडाज इन्क्लेव ,प्रकृति पर्ल ,प्लेटिनम हेरिटेज ,श्री शरणम , निसर्ग तपोवन ,उपवन ,लक्ष्मी प्लाजा , देवभक्ती पार्क समेत कोलशेत ,पातलीपाडा , डोंगरीपाडा आदि स्थानों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए भाजपा नगर सेवक  मनोहर डुंबरे व अर्पण फ़ौंडेशन की अध्यक्षा भावना डुंबरे की ओर से प्रयास किया जा रहा था। मनपा की सहायता से तीन माह में हजारों नागरिकों की जांच की गयी। संदिग्ध मरीजों का कोरोना जांच व उपचार कराया गया। सामूहिक प्रयासों  चलते इलाके में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मनपा की सहायक आयुक्त  डा.अनुराधा बाबर , डा. राहुल कुलकर्णी ,वरिष्ठ वैद्यकीय अधिकारी डा. अनीता कापडने , डा. स्मिता ,डा. रानी शिंदे ,समेत करीब 25 कर्मचारियों व सोसायटी के पदाधिकारियों का विधायक केलकर व एड. डावखरे के हाथो सम्मानित किया गया। नगर सेवक  मनोहर डुंबरे ने नागरिकों से कोरोना को रोकने के सभी नियमों का पालन करने का आवाहन करते हुए आवश्यक सहायता के लिए संपर्क करने के लिए कहा है।

संबंधित पोस्ट

डॉ बाबुलाल सिंह के अभिनंदन समारोह में समाज सेवकों का जमावड़ा

Aman Samachar

पार्टनर बनें, ड्राइवर नहीं’, नमो सहकार टैक्सी स्कीम से ड्राइवरों को मालिकाना हक – एड निरंजन डावखरे

Aman Samachar

कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड ने अनुज जैन को प्रबंध निदेशक के पद पर किया प्रमोट 

Aman Samachar

श्री महावीर जैन हॉस्पिटल ने वंचित बच्चों की मुफ्त में दिल की सर्जरी कर मनाया अपना दूसरा स्थापना दिवस

Aman Samachar

राज्य में 18 से 44 आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

स्वच्छ अपनाओ, बीमारी भगाओ’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ घर, स्वच्छ झोपड़पट्टी’ एवं जन जागरूकता

Aman Samachar
error: Content is protected !!