Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनाधिकृत निर्माण व फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई

ठाणे [युनिस खान ] मनपा ने शहर में अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर माजीवाड़ा मानपाड़ा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणको निष्कासित किया है।  अनाधिकृत पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के आदेश पर कार्रवाई की गई है और आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के तहत माजीवाड़ा मानपाड़ा प्रभाग समिति क्षेत्र में माजीवाड़ा फ्लाई ओवर के नीचे खड़े अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। शहर के फलाई ओवर के नीचे अनधिकृत पार्किंग व गैरेज वालों का अनधिकृत कब्ज़ा है। मनपा ने फ्लाई ओवर के नीचे अनधिकृत कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। मुख्य मार्ग से पोस्टर व बैनर हटा दिए गए हैं।  बलकुम गांव में भूतल को ढकने वाला दो मंजिला स्तंभ टूट गया था।  वाघबिल गांव में स्टिल्ट प्लस पांच मंजिला अनधिकृत इमारत की पांचवीं मंजिल को सेंट्रीफ्यूगल स्टील गैस कटर से काट दिया गया है और दो मंजिला मॉल की सफाई का काम चल रहा है। कासरावडवाली के कोलीवाड़ा में स्टिल्ट प्लस पांच मंजिला इमारत से मलवा उठाने का काम शुरू है।
मनपा अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अश्विनी वाघमाले, माजीवाड़ा मानपाड़ा प्रभाग समिति की सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपले, महेश अहेर और अतिक्रमण विभाग वा पुलिस के कर्मचारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई है।

संबंधित पोस्ट

आई-बाबा सामाजिक संस्था ने किया नोटबुक वितरत 

Aman Samachar

सफाई मित्र अमृत सम्मान से स्वास्थ्य कमचारियों को मनपा ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

मनपा के स्वामित्व वाली व्यावसायिक इमारत में अनधिकृत निर्माण से नागरिकों का जीवन खतरे में 

Aman Samachar

नगर सेवक के प्रयास से 7 हजार परिवारों को बिजली खंडित होने की समस्या से मिलाछुटकारा

Aman Samachar

मनपा में 15 वर्ष से ज्यादा काम करने वाले 576 कर्मचारियों की होगी पदोन्नति

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर विविध क्षेत्रों की हस्तियों को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!