Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
फोटो गैलरीमहाराष्ट्र

अचानक पेड़ की डाल गिरने से दो बाइक सवार घायल 

ठाणे [ युनिस खान ] आज शाम पांच बजे कासर वडवली में पेड़ की दाल गिरने से दो बाईक सवार घायल हो गए हैं वहीँ डाल गिरने की दूसरी घटना में श्रीनगर वारली पाडा के एक घर का नुक्सान हुआ है।
            मनपा आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार घोडबंदर रोड कासर वडवली की बीकानेर मिठाई की दुकान के सामने एक पेड़ की डाल टूटकर आचानक बाइक सवार व्यक्ति के ऊपर गिरी। इस दुर्घटना में ठाकुर विलेज कांदिवली मुंबई निवासी तरंग चतुवेदी [ 35 ] और पवन शर्मा [ 22 ] भाईंदर निवासी घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए वेदांत आस्पताल में भर्ती कराया गया।  तरंग चतुर्वेदी अपनी एमएच 04 / ईआर 6118 होंडा शाइन बाइक और पवन शर्मा अपनी बाईक एमएच 01/ केपी 8761 होंडा एक्टिवा स्कूटर से जा रहे थे उसी दौरान आचानक पेड़ की डाल गिनने की घटना हुई है।
          दूसरी घटना वागले इस्टेट के श्रीनगर वारली पाडा में हुई जहाँ प्रकाश धड़के के घर पर पेड़ की एक बड़ी डाल गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन कर्मी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

संबंधित पोस्ट

भीड़ रोकने के लिए मुख्य सब्जी मार्केट का विकेंद्रीकरण कर तलावपाली में विक्रेताओं को दिए 252 स्टाल

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह में हुई सराहना

Aman Samachar

भिवंडी में ट्राफिक जाम से एम्बुलेंस व इमरजेंसी वाहन भी रेंग रेंग कर चलने को मजबूर

Aman Samachar

नेरुल विभाग में ग्रीन मैराथन ने फैलाया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Aman Samachar

कोरोना काल में माता पिता को गवाने वाले 959 बच्चों व 669 विधवाओं को के पुनर्वास व मदद का जिलाधिकारी ने दिया आदेश

Aman Samachar

प्राईम क्रिटिकेयर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भाजपा की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!