Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की राजनीति से ऊपर उठकर एमपी, एमएलए बनाने का अध्यक्ष ने किया आह्वान

भिवंडी [ युनिस खान ]  भिवंडी कांग्रेस को सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए  शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को स्थानीय मनपा की राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी का एमपी , एमएलए बनाने के लिए जमीन पर उतरकर कड़े परिश्रम करने का आवाहन किया है। पार्टी की स्वस्थ और विकासशील नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। वे पार्टी मुख्यालय में भिवंडी से संबंध रखने वाले नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अपनी नियुक्ति के उपलक्ष में आयोजित सत्कार समारोह में बोल रहे थे। 

       इस अवसर पर प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव रानी अग्रवाल और तारीक फारुकी सहित प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य वह पूर्व सांसद सुरेश टावरे के अलावा विशेष तौर पर पार्टी के असंतुष्ट गुट माने जाने वाली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना अंसारी, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अरफ़ात खान, अल्पसंख्यक सेल के इकबाल सिद्दीकी और जुबेर अंसारी, कांग्रेस सेवा दल के अशफाक हाशमी आदि मौजूद रहे। रशीद ताहिर ने सारे लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगे कहा कि मौजूदा समय में समूचा देश विषम परिस्थितियों से दो-चार होते हुए हैं महंगाई और घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए पूरे देश की निगाहें कांग्रेस पर टिकी है। क्योंकि उन्हें विश्वास है कि इस संकट की घड़ी में केवल कांग्रेस ही उन्हें भाजपा और उसकी सरकार के अंधे कुएं से देश को बाहर निकालने और विकास की पटरी पर लाने सहित पूरी तरह छिन्न-भिन्न और चौपट हो चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकती है। इस सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुरेश टावरे ने भी अपने संबोधन में पार्टी को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल देते हुए पार्टी के सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होकर काम करने की सलाह दी।

संबंधित पोस्ट

फ़्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने मुंब्रा में किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों के समर्थन का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

कोविड सेंटर में आक्सीजन आपूर्ति की घटना की पुनरावृत्ति से सावधानी बरतना आवश्यक

Aman Samachar

१९ वर्षीय युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

शहीद स्मारक का निर्माण कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश शर्मा ने 26 / 11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar
error: Content is protected !!