Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने खुदरा ऋण पर ब्याज दरों में किया संशोधन 

मुंबई [ युनिस खान ]  देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 10.02.2025 से प्रभावी विभिन्न ऋण उत्पादों पर अपनी ब्याज दरों में संशोधन की घोषणा की है।  दरों में यह समायोजन, बदलती बाजार स्थितियों के अनुकूल होते हुए प्रतिस्पर्धी वित्तीय समाधान प्रदान करने की बैंक की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। संशोधित दरें होम लोन, कार लोन, शिक्षा और व्यक्तिगत ऋण सहित कई उत्पादों पर लागू होती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों को विविध वित्तपोषण विकल्प मिलते रहें।

गृह ऋण: पीएनबी ने अपने गृह ऋण की ब्याज दरों को संशोधित कर एवं प्रमुख शुल्क माफ करके घर के स्वामित्व को अधिक सुलभ बना दिया है:

पीएनबी डिजी होम लोन: 8.15% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली आकर्षक ब्याज दर के साथ, ग्राहक 5 करोड़ रुपये तक का गृह ऋण डिजिटल रूप से कहीं से भी प्राप्त कर सकते हैं। ईएमआई 744 रुपये प्रति लाख से शुरू होती है, जिससे घर का वित्तपोषण अधिक किफायती हो जाता है। यह योजना शून्य प्रसंस्करण शुल्क और दस्तावेज़ीकरण शुल्क के साथ शून्य पूर्व भुगतान शुल्क प्रदान करती है। ग्राहक  https://digihome/pnb.co.in/pnb/hl/ पर लॉग इन करके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

पीएनबी होम लोन: यह पारंपरिक होम लोन योजना 744 रुपये प्रति लाख की ईएमआई के साथ 8.15% प्रति वर्ष से शुरू होने वाले ब्याज दर की पेशकश करती है। ग्राहक 31 मार्च 2025 तक अग्रिम प्रसंस्करण शुल्क और दस्तावेज़ीकरण शुल्क की पूर्ण छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उधारकर्ता व्यक्तिगत जरूरतों के लिए 25 लाख रुपये तक का ओवरड्राफ्ट या 1 करोड़ रुपये तक का सावधि ऋण प्राप्त कर सकते हैं। यह ऋण योजना 31 मार्च 2025 तक गृह ऋण टेकओवर के लिए कानूनी और मूल्यांकन शुल्क पर 50% की छूट भी प्रदान करती है।

पीएनबी जेन नेक्स्ट होम लोन योजना: यह योजना विशेष रूप से वेतनभोगी प्रोफेशनल्स जैसे कि आईटी प्रोफेशनल्स, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और 40 वर्ष तक की आयु वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए डिज़ाइन की गई है। 8.15% प्रति वर्ष की शुरुआती ब्याज दर  वाली यह योजना उधारकर्ताओं को उनकी पात्रता के 1.25 गुना तक ऋण लेने की अनुमति देती है। 30 वर्ष तक की पुनर्भुगतान अवधि के साथ, यह योजना उधारकर्ताओं को वित्तीय फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती है। 60 महीने तक की मोरेटोरियम पीरियड भी उपलब्ध है। प्रसंस्करण शुल्क और दस्तावेज़ीकरण शुल्क पर पूरी छूट 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध है।

पीएनबी मैक्स सेवर – होम लोन स्कीम: उच्च आय वर्ग के समूहों को ध्यान में रखते हुए, यह गृह ऋण योजना एक ओवरड्राफ्ट के रूप में पेश की जाती है, जो उधारकर्ताओं को ब्याज देयता को कम करने के लिए अपने ऋण खाते में अतिरिक्त धनराशि जमा करने की अनुमति देती है। ब्याज दरें 8.30% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं, जिसमें 31 मार्च 2025 तक प्रसंस्करण शुल्क और दस्तावेज़ीकरण शुल्क पर पूर्ण छूट दी जाती है।

संबंधित पोस्ट

प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें विद्यार्थी –  वी एन शिंदे

Aman Samachar

स्वतंत्रवीर सावरकर फिल्म के माध्यम से जय परशुराम सेना ने दर्शकों में जगाया राष्ट्रभक्ति 

Aman Samachar

विश्व जूनोसिस दिवस 2022 पर भारतीय इम्यूनोलॉजिकल ने एंटी-रेबीज वैक्सीन ड्राइव का किया आयोजन

Aman Samachar

उंगली में फंसी अंगूठी निकालने के लिए ग्राइंडर का उपयोग , पुलिस में मामला दर्ज 

Aman Samachar

केतकी वेलफेयर सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित

Aman Samachar

114 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 48,500 रुपये का जुर्माना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!