Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

आदिवासी महिलाओं की मदद के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 की पहल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मायानगरी कही जाने वाली देश की आर्थिक-वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में जहां हर तरफ वैभव-संपन्नता और लक्ष्मी जी की अनंत कृपा के भव्य दर्शन होते हैं, वहीँ दूसरी ओर मुंबई से बिलकुल सटे पालघर जिले के दुर्गम आदिवासीबहुल इलाकों में स्थिति यह है कि कुपोषण, भुखमरी, पेयजल किल्लत, पर्याप्त औषधोपचार का अभाव समेत तमाम परेशानियों का यहां बसेरा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनसेवा में जुटे संगठन रोटरी ने कई तरह की मुसीबतों से जूझ रहे इन इलाकों के आदिवासियों की समस्याएं सुलझाने की दिशा में पहल की, जिसमें वॉटरव्हील का वितरण सबसे उल्लेखनीय रहा।
           रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत पालघर जिले के विक्रमगढ़, सफाले, मोखाडा, जांभुलपाड़ा, मारवण, पोले गांव आदि परिसरों सहित मनोर के आस्था अस्पताल में क्रमशः जयपुर फूट, वॉटरव्हील प्रोजेक्ट, फ्रूट प्लांटेशन, एकल विद्यालय का मुआयना, सिनेटरी पैड वितरण, अनाज वितरण और मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेगा मेडिकल कैंप के तहत नाक-कान-गला, हृदयरोग, यकृत विकार, अस्थिरोग, जनरल फीजिशियन, डेंटल, स्त्रीरोग, मोतियाबिंद जांच व ऑपरेशन आदि का समावेश था। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 के गवर्नर डॉ. राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में हुए इस बेहद लोकोपयोगी समारोह में अंबरीश दफ्तरी, राकेश मिश्रा, रोटेरियन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन आर अग्रवाल, पालघर रोटरी के अध्यक्ष दीपेश ठाकुर, शिल्पा गोयल, भाविन, किरीट संघवी, भगवान पाटिल, श्रीगोपाल पचीसिया आदि समेत विविध विशेषज्ञ डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स की टीम ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान मेगा मेडिकल कैंप के 916 लाभार्थी रहे, जबकि सिनेटरी पैड के 200 किट और 315 वॉटरव्हील वितरित किए गए। समारोह में विक्रमगढ़ के विधायक सुनील भुसारा की उपस्थिति सबसे गौरवमयी रही।
                रोटरी क्लब ऑफ मुंबई एसेस की श्रीमती सुमन अग्रवाल ने इस दौरान बताया कि इस दुर्गम क्षेत्र में वॉटरव्हील के वितरण से कई-कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लानेवाली आदिवासी महिलाओं व लड़कियों की परेशानी सुलझी है। पानी ढोकर लाने में इन महिलाओं-लड़कियों का 25 प्रतिशत समय तो बर्बाद होता है, साथ में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई की बर्बादी भी होती है वह अलग से। वॉटरव्हील के जरिए उन्हें बिना सिर अथवा कंधे पर लादे एक ही बार में 45 लीटर पानी लाने की सुविधा हासिल हुई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 के विविध क्लब ने सहयोग प्रदान किया।

संबंधित पोस्ट

उत्तर भारतीयों को न्याय देने का कार्य भाजपा करती रहेगी – दिनेश चौधरी 

Aman Samachar

लोकल ट्रेन के मोटरमैनों को राखी बांधकर महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Aman Samachar

पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Aman Samachar

जी.एम. मोमिन वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य तबस्सुम शेख राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

सिडबी के सीएमडी द्वारा वेस्ट टू वेल्थ – मछली के शल्क से कृत्रिम आभूषण कार्यक्रम का उद्घाटन

Aman Samachar

दुनिया का महानतम वैक्स म्यूजियम “मैडम तुसाद” नोएडा में आम जनता के लिए खुला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!