
ठाणे ( यूनिस खान ) विद्यार्थियों में लेखन कौशल को बढ़ावा देने तथा उन्हें विभिन्न भाषाओं में आवेदन पत्र लेखन की कला से परिचित कराने के उद्देश्य से अलहम्द इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच एप्लीकेशन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अंग्रेज़ी,मराठी, उर्दू और हिंदी भाषाओं में आयोजित की गई,जिसमें कुल 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए किया गया। निर्णायकों के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार अंग्रेज़ी भाषा पत्र लेखन में शेख फराह शहज़ाद ने प्रथम, शेख रोमा एजाज़ ने द्वितीय तथा सिद्दीकी नवेद शकील ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मराठी भाषा में खान फरहान अमजद अली ने प्रथम, मंतशा परवेज़ मोमिन ने द्वितीय तथा शाह शफक़ शकील तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार उर्दू में खान बुशरा आबिद ने प्रथम, शाह शफक़ ने द्वितीय तथा शेख हफ्सा तौकीर आलम ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। हिंदी भाषा में अंसारी यासमीन ने प्रथम,शेख रोमा एजाज़ द्वितीय तथा शेख हफ्सा तौकीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को मंगलवार,7 अक्टूबर 2026 को अल-हम्द हाई स्कूल के चेयरमैन अब्दुल अज़ीज़ अंसारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर निहाल अहमद सर के हाथों पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रभारी रुक़ैया पटेल मैडम, प्रतियोगिता के संयोजक अबुल कलाम सर,खान लुबना तथा शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता,लेखन क्षमता एवं प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करना तथा व्यावहारिक जीवन में आवेदन पत्र लेखन के महत्व को उजागर करना था। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का मुख्यध्यापिका एवं शिक्षकगण ने सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


