Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा ट्रेन हादसे में रेलवे पुलिस समेत चार की मृत्यु , कई घायल

ठाणे ( इमरान खान ) मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास कल्याण की ओर जाने वाली रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 9 बजे हुई ट्रेन दुर्घटना में 13 लोग चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस हादसे चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में रेलवे पुलिसकर्मी विक्की बाबासाहेब मुखियाद भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
      सोमवार सुबह कल्याण से मुंबई जा रही और फास्ट ट्रैक पर कल्याण की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन मुंब्रा स्टेशन के निकट मोड़ के करीब आ गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोग चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। चार लोगों की मौत हो गई और 9 लोगों का इलाज चल रहा है। दो गंभीर रूप से घायलों का इलाज ठाणे के जुपिटर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में शिवा गवली (23) को हालत गंभीर होने के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल से जुपिटर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आधगांव, कसारा के आदेश भोईर (26) , कल्याण से ठाणे जा रहे भिवंडी के रिहान शेख (26) , टिटवाला से ठाणे जा रहे आधार भगत (22) , अनिल मोरे (40), दिवा सबेगांव, दिवा के मनीष सरोज (26),  वाशिंद के मच्छिंद्र गोटरने (39) की ,  टिटवाला से ठाणे जा रही टिटवाला की स्नेहा धोंडे (21) , शाहद, कल्याण की प्रियंका भाटिया (26) की हालत स्थिर है और कलवा में उनका इलाज चल रहा है।
     इस दुर्घटना में मरने वालों में केतन दिलीप सरोज (23 ) निवासी: तानाजी नगर, उल्हासनगर,  राहुल संतोष गुप्ता, रेल्वे पोलीस विकी बाबासाहेब मुख्याद और एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

संबंधित पोस्ट

आईटीएस परियोजना में 2 करोड़ 65 लाख रूपये के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई न होने से निराशा

Aman Samachar

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न पुरस्कार करोड़ों जनता का सम्मान – ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar

भिवंडी में नाला सफाई की गति बेहद धीमी होने से आखिरी डेडलाइन तक काम पूरा होने की आशंका 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मैं सुरक्षित बैंकिंग विषय पर संगोष्ठी

Aman Samachar

 होली के दौरान आपकी त्वचा और बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचाएं – डॉ श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar

माईबिलबुक ने लॉन्‍च की पीओएस बिलिंग, रिटेलर्स व फ्रैंचाइज़ीज के लिए बिलिंग और इन्वेंटरी का समाधान

Aman Samachar
error: Content is protected !!