Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाईस्कूल मे अभिजात मराठी भाषा सप्ताह का आयोजन

ठाणे ( यूनिस खान ) रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी में अभिजात मराठी भाषा सप्ताह का उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस दौरान मराठी भाषा के संरक्षण और संवर्धन हेतु विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
       छात्रों में भाषाई कौशल विकसित करने के लिए शुद्धलेखन प्रतियोगिता,वक्तृत्व प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, घोषवाक्य लेखन(पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता), साथ ही परिसंवाद और मराठी विषय के विशेषज्ञ फारुख शेख का व्याख्यान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने इन सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य जियाउर्ररहमान अन्सारी ,उप-प्रधानाचार्य मुखलीस मदु,पर्यवेक्षक सिबतेन कशेलकर और असरार पठान के मार्गदर्शन में किया गया। मराठी विषय के शिक्षक सलीम शेख, अल्ताफ शेख,और अय्युब शेख ने छात्रों को योजनाबद्ध तरीके से मार्गदर्शन देकर भाषा के प्रति प्रेम और रुचि को बढ़ावा दिया।
      सप्ताह के अंतिम दिन, 9 अक्टूबर को विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। छात्रों और शिक्षकों का उत्साह कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता मिली।कार्यक्रम के अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में मराठी भाषा के प्रति प्रेम और रुचि बढेगी।

संबंधित पोस्ट

लोधा अपर ठाणे में टोरेंट पावर कंपनी ने किया 22 के वी स्विचिंग स्टेशन का उद्घाटन

Aman Samachar

लिविंगॉर्ड तकनीक ओमिक्रॉन सहित हर वैरिएंट के खिलाफ असरदार बनी

Aman Samachar

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए १० जून तक आवेदन आमंत्रित 

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने जम्‍मू कश्‍मीर में पीएफसी से किश्‍तवाड़ ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट का किया अधिग्रहण

Aman Samachar

कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों व आरोग्य कर्मियों की 3 माह का वेतन न मिलने पर आरोग्य अधिकारी पर बरसे महापौर

Aman Samachar

यह सरकार कलाकारों को अवसर देने के साथ उनका सम्मान भी करती है –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!