Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बदले की संस्कृति कांग्रेस की नहीं है, बल्कि ‘मोहब्बत की दुकान’ हमारा मार्ग – हर्षवर्धन सपकाल 

22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूँज , राहुल गाँधी की भारत जोड़ों -2 को सफल बनाने की अपील

मुंबई ( यूनिस खान ) देश का माहौल बदल गया है, लोग अब भाजपा की मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। भाजपा सरकार के पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए उसने हिंदू-मुस्लिम विवाद को फिर से भड़काने की साजिश रची है। इस आशय का उदगार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के नाम पर भाजपा द्वारा शुरू की गई साजिश का शिकार न बनें। भले ही देश का माहौल बदल गया हो, लेकिन बदले की संस्कृति कांग्रेस की नहीं है, बल्कि ‘मोहब्बत की दुकान’ हमारा मार्ग है, इसे न छोड़ें, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सभा को संबोधित करते हुए अपील की।
          प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में कांग्रेस ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान का दर्जा दिया था। वंदे मातरम को इतनी शिद्दत से गाने का यही फैसला लिया गया था। कांग्रेस के हर अधिवेशन में इसे गाया जाता है। भाजपा, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में भाग तक नहीं लिया, उसे कांग्रेस को देशभक्ति का ज्ञान देने की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा की यह योजना समाज में विवाद पैदा करने और अपनी राजनीतिक आग भड़काने की है, और इसी मकसद से वंदे मातरम को लेकर विवाद खड़ा किया गया है, लेकिन उनकी यह कुटिल योजना कभी कामयाब नहीं होगी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष विधायक साजिद खान पठान का शपथ ग्रहण समारोह में मुंबई के तिलक भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सपकाल, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मंत्री डॉ. नितिन राउत, विधायक असलम शेख, विधायक अमीन पटेल, विधायक शिरीष नायक, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, पूर्व विधायक एम. एम. शेख, पूर्व विधायक वजाहत मिर्जा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
         अखिल भारतीय कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस अवसर पर कहा कि देश पिछले 12 वर्षों से एक बड़े संकट से गुजर रहा है। लेकिन अब माहौल बदल गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर से छात्रों ने सरकार से जवाब मांगा, इन छात्रों को अमानवीय यातनाएं दी गईं, पटना में एके-47 से फायरिंग की गई, गोलियां चलाई गईं लेकिन वे पीछे नहीं हटे। अंततः सरकार को पीछे हटना पड़ा। जब छात्र संसद की ओर बढ़े तो भाजपा मंत्री संसद से भाग गए। प्रधानमंत्री को जनरेशन-जेड की बढ़ती लोकप्रियता के कारण नींद नहीं आ रही है, वे रात में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहे हैं।  राहुल गांधी छात्रों के हित में मजबूती से खड़े हैं। वे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाकर देश में हलचल मचा रहे हैं। भाजपा सरकार ने कोटा से शुरू हुए इस आंदोलन को रोकने की हर संभव कोशिश की है। अब पुणे में 22 तारीख को होने वाले कार्यक्रम को बाधित करने के लिए सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन भाजपा सरकार को राहुल गांधी को रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, कोई भी ताकत राहुल गांधी को नहीं रोक सकती। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पुणे में ‘छात्रों की गूंज ‘ कार्यक्रम को बड़ी सफलता दिलाएं।
       विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार पिछले 12 वर्षों से देश को लूट रही है। वे लोकतंत्र और देश के संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस की योजनाओं को सफल नहीं होने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि केवल राहुल गांधी ही भाजपा से मजबूती से लड़ सकते हैं और देश को बचाने के लिए 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने अपने 129 वें स्थापना दिवस पर नया टोल-फ्री नंबर 1800 1800 का किया शुभारम्भ 

Aman Samachar

85 निजी अस्पतालों को मनपा ने दिया टीकाकरण की अनुमति

Aman Samachar

कोपरी-पचपाखड़ी में मतदाता सत्यापन अभियान ने गति पकड़ी

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Aman Samachar

बहुमंजिला टावर बनाए जा रहे हैं, लेकिन पानी कहां से आएगा?- एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

शहापुर रिपाई अठावले के युवा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!