Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहापुर रिपाई अठावले के युवा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

ठाणे [ युनिस खान ] शाहपुर तालुका रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (अठावले) के युवा अध्यक्ष मछिंद्र निकाले समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में राकांपा में शामिल हो गए है। इस मौके पर राकांपा के ठाणे-पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे, राकांपा के नवी मुंबई युवा अध्यक्ष अन्नू आंग्रे और अरुण पाटिल मौजूद थे।
अपने समर्थकों के साथ आज राकांपा शामिल मछिंद्र निकाले पिछले कई वर्षों से रिपाई  आठवले गुट में सक्रिय हैं। उन्हें एक आक्रामक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। आज उन्होंने रिपाई छोड़कर राकांपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ने राकांपा में प्रवेश करते समय कहा कि रिपाई अठावले की भूमिका भाजपा उन्मुख हो गई है और अम्बेडकरवादी समुदाय के साथ अन्याय किया जा रहा है। मछिन्द्र निकाले ने आगे कहा कि पिछले कई वर्षों से गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड का हम कार्य देख रहे है उनसे प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ हमने राकांपा में प्रवेश किया है। उनके द्वारा प्रगतिशील सोच को पुरस्कृत किया जा रहा है। शिव, फुले, अम्बेडकरवादी विचारधारा पर काम करते आज कसारा, वाशाला, शिरोल पंचकृषि के युवाओं ने राकांपा में शामिल होने का फैसला किया और आज राकांपा में हमारा प्रवेश हुआ है।

संबंधित पोस्ट

महामहिम राज्यपाल के हाथो ठाणे की स्वयंसेवी संस्था की एम्बुलेंस का उद्घाटन 

Aman Samachar

शहर के मध्य  इलाके में आठ – दस लोगों को आवारा पागल कुत्ते ने काटा 

Aman Samachar

वर्चूसा की तरफ से प्रसिद्ध बी.जे.पी.सी. इन्स्टिट्यूशन के पुनरुद्धार में सहायता

Aman Samachar

ठाणे , मुंबई ,उल्हासनगर के गरीब बच्चों को मुफ्त डांस सीखाकर प्रतिभा निखारने के लिए आगे आई शबीना खान

Aman Samachar

कुल्लियात ए क़ैसरूल जाफ़री के विमोचन समारोह में याद किए गए मशहूर शायर जाफरी

Aman Samachar

 जिप सीईओ रहे डॉ. भाऊसाहेब डांगडे के कल्याण डोंबिवली मनपा आयुक्त बनने पर समारोह पूर्वक बिदाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!