Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

ऐरोली में एक एक रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] ऐरोली सेक्टर 2 में एक ही रात 5 घरों का ताला तोड़कर चोरी हुई है। स्थानीय पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है लेकिन चोरों की गिरफ़्तारी नहीं होने से लोगों में असुरक्षा का भय व्याप्त है।

         मिली जानकारी के अनुसार ऐरोली सेक्टर 2 की एकता रहवासी सेवासंघ में रहने वाले दीपक दुबे के घर का 23 अगस्त की रात ताला तोड़कर कर चोरी हुई है। 23 अगस्त की रात चोरी की घटना के बाद 24 अगस्त को उन्होंने रबाले पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है जिसमें साढ़े नौ टोला सोना व 30 हजार रूपये नगद चोरी होने की जानकारी दी है।  उसी रात उसी इलाके में पांच घरों का ताला टूटा है। एक रात में पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना से इलाके में रहने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि चोरों की गिरफ़्तारी नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ता है। रबाले पुलिस चोरी की घटना की छानबीन कर चोरों को पकड़ने के लिए खोजबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

 डॉ. नेहा शाह ने टॉरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन 2022 के लिये सेहत और तंदुरुस्‍ती के दिए जरूरी सुझाव

Aman Samachar

राज्य के दस जिलों में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Aman Samachar

संदीप मालवी की अतिरिक्त आयुक्त 1 के पद पर शासन द्वारा नियुक्ति पर महापौर ने किया अभिनन्दन 

Aman Samachar

बिछड़े बच्चों के लिए कार्य करने वाले समतोल फ़ौंडेशन की पुस्तक का पुलिस आयुक्त के हाथो विमोचन 

Aman Samachar

शिवसेना पार्टी प्रमुख के आदेश या महापौर के इशारे पर चलेगी ,पालकमंत्री दें जवाब – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

ठाणे शहर में चौबीस घंटे में 122 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 3 मरीजों की मृत्यु 

Aman Samachar
error: Content is protected !!