Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 एटीएम पर यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक ऑफ बड़ौदा इंटरऑपरेबल कार्डलेस नकदी की सुविधा प्रदान करने वाला पहला पीएसयू बैंक

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने आज अपने एटीएम पर यूपीआई का इस्तेमाल करके इंटरऑपरेबल कार्डलेस नकदी आहरण (आईसीसीडब्ल्यू) ) सुविधा शुरू करने की घोषणा की। इस सेवा को शुरू करने वाले पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागी जारीकर्ता बैंकों के ग्राहक जो BHIM यूपीआई, बॉब वर्ल्ड यूपीआई या आईसीसीडब्ल्यू  के लिए सक्षम किसी अन्य यूपीआई एप्लिकेशन का इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन पर करते हैं, बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पर अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किए बिना बैंक से पैसे निकाल सकते हैं ।

       बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में ‘यूपीआई नकदी आहरण’ के विकल्प का चयन करने पर, ग्राहक को आहरण राशि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद एटीएम स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देगा। ग्राहक आईसीसीडब्ल्यू के लिए सक्षम यूपीआई ऐप का उपयोग करके क्यूआर कोड को स्कैन करेगा और फिर एटीएम से नकदी निकालने के लिए मोबाइल फोन पर अपने यूपीआई पिन के साथ लेनदेन को अधिकृत करेगा। यदि कई बैंक खाते एक ही यूपीआई आईडी से जुड़े हैं, तो आईसीसीडब्ल्यू कार्यक्षमता ग्राहकों को डेबिट किए जाने वाले खाते का चयन करने का भी विकल्प प्रदान करती है।

     आईसीसीडब्ल्यू  सुविधा के कुछ मुख्य लाभ यह हैं कि इससे स्किमिंग, क्लोनिंग और कार्ड से संबंधित अन्य धोखाधड़ी को खत्म किया जा सकता है। यह जोखिम को कम करने के लिए प्रत्येक लेनदेन के लिए एकल उपयोग (हस्ताक्षरित) डायनामिक क्यूआर कोड भी जनरेट करता है। इसके अलावा, ग्राहकों को अलग-अलग खातों से पैसे निकालने के लिए कई कार्ड ले जाने की जरुरत नहीं है क्योंकि आईसीसीडब्ल्यू यूपीआई से जुड़े विभिन्न खातों से नकद निकासी की अनुमति प्रदान करता है। ऐसे ग्राहक जिनकी केवाईसी पूरी हो चुकी है और अभी तक भौतिक कार्ड जारी नहीं किया गया है, वे इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं।

       लॉन्च के मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री जॉयदीप दत्ता रॉय ने बताया कि “हमें इंटरऑपरेबल कार्डलेस नकदी आहरण (आईसीसीडब्ल्यू) की शुरुआत करते हुए खुशी हो रही है – इस सेवा को हमारे 5,393 एटीएम में सक्षम किया गया है और इन्हें ग्राहकों के लिए नकदी निकासी को परेशानी मुक्त और सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यूपीआई की लोकप्रियता और बैंकों में इंटरऑपरेबल सुविधा को देखते हुए, आईसीसीडब्ल्यू में नई पीढ़ी के ग्राहकों के लिए नकदी निकासी के तरीके में क्रांति लाने की क्षमता है।”

       इस मौके पर बोलते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य डिजिटल अधिकारी श्री अखिल हांडा ने बताया कि “डिजिटल-फर्स्ट बैंक के रूप में, हमारा मकसद बैंकिंग उद्योग में व्यापक डिजिटल क्रांति में सबसे आगे रहना है, जिससे ग्राहक अनुभव और प्रक्रिया में सुविधा को बढाया जा सके। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पेश की जा रही नई आईसीसीडब्ल्यू  सुविधा ग्राहकों को भौतिक कार्ड के उपयोग के बिना पैसे निकालने की स्वतंत्रता प्रदान करती है जो पैसे निकालने का एक सरल, सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका है। ग्राहक 5000 रुपये प्रति लेनदेन की निकासी सीमा के साथ प्रति खाता एक दिन में दो लेनदेन कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

मेडिका ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स मानवता की सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में मानसिक स्वास्थ्य का किया समर्थन 

Aman Samachar

महाविकास अघाड़ी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर दुधाविषेक कर मांगी माफ़ी 

Aman Samachar

ओबीसी प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस को मिलेगी नई गति – भानुदास माली

Aman Samachar

हिंदी वेब सीरीज रुद्रा एक विनाशक का शुभ मुहूर्त किया गया

Aman Samachar

भारी बारिश में विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठान जल निकासी के लिए सड़कों पर उतरे

Aman Samachar

भारी बारिश में लोगों की मदद के लिए राकांपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे पहुंचे

Aman Samachar
error: Content is protected !!