Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फेरीवाले व फुटपाथ पर धंधा करने वालों के खिलाफ मनपा की जोरदार कार्रवाई शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा क्षेत्र में फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों में अनधिकृत रूप से हाथगाड़ी लगाने व फेरीवालों के खिलाफ मनपा ने कार्रवाई तेज कर दी है। मनपा आयुक्त डा  विपिन शर्मा के आदेश पर मनपा की सभी प्रभाग समिति क्षेत्र में फेरीवालों व अतिक्रमण करने वालों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण व फेरीवालों के  खिलाफ कार्रवाई में अनेक हाथगाडी व स्टॉल तोड़े गए हैं।
फेरीवालों के खिलाफ शुरू कार्रवाई में नौपाड़ा-कोपारी प्रभाग समिति में ठाणे स्टेशन रोड, सैटिस परिसर, गोखले रोड, हरिनीवास सर्कल, तीन पेट्रोल पंप, राम मारुति रोड और गावदेवी मंदिर परिसर में कार्रवाई की गई।  तलाव पाली, एसटी डिपो, अशोक सिनेमा, प्रभात सिनेमा, पुराना नगर निगम, सुभाष पथ, जम्भली नाका और गडकरी रंगायतन के सामने 22 दुकानों के सामने फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई में 3 हाथगाडी तोड़ दी गयी है। साथ ही नाखवा हाई स्कूल, ठाणेकर वाडी, बारह बांग्ला, मंगला हाई स्कूल, ,रघुनाथ नगर, शहीद मंगल पांडेय सर्विस रोड, आरटीओ कार्यालय के सामने 5 ठेले और तीन हाथ नाका 23 दुकानों के सामने अतिरिक निर्माण को तोड़ दिया।
कलवा प्रभाग समिति में पूर्व, कलवा सब्जी मंडी, सहकार बाजार, कलवा नाका, खरेगांव मार्केट और पारसिक 90 फीट रोड क्षेत्र में फेरीवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और उनकी सामग्री को जब्त कर लिया गया। मजीवाड़ा प्रभाग समिति क्षेत्र में हाईलैंड रोड से ढोकली नाका, शंकर मंदिर, मनोरमानगर तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर धंधा लगाने वालों , अनाधिकृत निर्माण व अतिक्रमण को हटाया गया।  कुल 8 लोहे की सीढ़ियां, 13 तिरपाल शेड, 1 पक्का शेड, 2 हाथगाडी , 1 लोहे का गेट खाली कराया गया। मजीवाड़ा प्रभाग समिति कार्यालय से कालेशी रोड बालकुम नाका और बालकुम पाड़ा नंबर 1 तक फुटपाथ पर लगे अवैध स्टॉल, 5 सीढ़ियां, 13 प्लास्टिक शेड और 1 फूड स्टॉल को भी तोड़ा गया।  इस बीच, दिवा प्रभाग समिति में स्टेशन रोड, दिवा आगसन रोड से अनधिकृत शेड और फुटपाथों पर अतिक्रमण हटा दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त शंकर पटोले, संतोष वजहरकर और अलका खैरे ने उपायुक्त अतिक्रमण नियंत्रण एवं अश्विनी वाघमले के मार्गदर्शन में अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से की है।

संबंधित पोस्ट

एच एस सी में रईस ज्युनियर कालेज की सराहनीय सफलता 

Aman Samachar

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वाक् इन टीकाकरण आज से शुरू

Aman Samachar

मुंब्रा में बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग  

Aman Samachar

लेआउट स्वीकृति के अभाव में म्हाडा की 75 इमारतों का विकास रुका _ संजय केलकर

Aman Samachar

मुंब्रा में 10 करोड़ रुपये बकाया की खबर से मचा हड़कंप

Aman Samachar

स्कॉलरशिप परीक्षा में जिप स्कूलों के 395 स्टूडेंट्स क्वालिफ़ाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!