Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एच एस सी में रईस ज्युनियर कालेज की सराहनीय सफलता 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एच एस सी बोर्ड द्वारा बुधवार ८ मई २०२२ को बारहवीं के ऑनलाइन घोषित परिणाम के अनुसार रईस जूनियर कालेज का आर्ट्स,साइंस,कॉमर्स  का संयुक्त परिणाम ९६.३८ प्रतिशत रहा। इस वर्ष रईस ज्यु कालेज से आर्ट्स ,साइंस एवं कॉमर्स विभाग से कुल ८२९ विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्लित हुए जिनमें ७९९ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
             साइंस का परिणाम ९५. ७१ प्रतिशत,कॉमर्स का ९७.५९ प्रतिशत,आर्ट्स का ९५.८१ प्रतिशत रहा।साइंस विभाग में अंसारी मंतशा (साइंस ए)८५. ६७ प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर के प्रथम,आलिया अबरार (साइंस बी)८०.३३ प्रतिशत मार्क्स के साथ द्व्तीय एवं अंसारी अब्दुर्रहमान (साइंस बी)८०.१७ प्रतिशत प्राप्त कर के तृतीय स्थान प्राप्त किया।कॉमर्स विभाग में खान आफिया अजमल (कॉमर्स ए)८९.८३ प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर के प्रथम,मोमिन इक़रा अफ़ज़ल (कॉमर्स ए)८५. ३३ प्रतिशत मार्क्स के साथ द्व्तीय एवं शैख़ नशरा  इश्तियाक़ (कॉमर्स ए)८५ प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर के तृतीय स्थान  प्राप्त किया।
           आर्ट्स विभाग में एलेकर नशरा जफर (आर्ट्स ए)८८.१७ प्राप्त कर के प्रथम ,मलिक मारिया फ़ारूक़ (आर्ट्स ए)८६.५० प्रतिशत के साथ द्व्तीय एवं अंसारी अलम नशरह परवेज़ (आर्ट्स ए)८५. ३३ प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।एच .एस.सी.वोकेशनल का संयुक्त  परिणाम ८८.३९ प्रतिशत रहा।इस वर्ष वोकेशनल के ८७ विद्यार्थी परीक्षा में समलित हुए जिनमें ७६ सफल हुए।कालेज में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने की बुनियाद पर खान आफिया अजमल (बारहवीं कॉमर्स ए),एलेकर नशरा जाफर (बारहवीं आर्ट्स ए) और मलिक मारिया फ़ारूक़  (बारहवीं आर्ट्स ए )कालेज में क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं।इस शानदार सफलता पर के एम ई सोसायटी के सचिव सुहैल  फकीह ,चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी,सहायक मुख्याध्यापक मुख्लिस मदु ,सुपरवाइज़र्स असरार पठान,फ़िरोज़ शैख़,वाई सी एम ओ यू राईस स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी और समस्त स्टॉफ ने सफल छात्रों को बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

रेल दुर्घनाओं में मृतक के परिजनों व घायलों की सहायता के लिए ठोस उपाययोजना लागू करने की रेलवे बोर्ड से मांग 

Aman Samachar

पानी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करें – अशरफ शानू पठान 

Aman Samachar

रक्षा बंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग तैयार किया नया लिफाफा

Aman Samachar

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों का किया आन लाईन मार्गदर्शन

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र से राकांपा अजीत पवार के उम्मीदवार नजीब मुल्ला ने दाखिल नामांकन 

Aman Samachar

मेटा के साथ आईपीआरएस संगीत दिवस समारोह 

Aman Samachar
error: Content is protected !!