Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा में बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग  

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राज्य के अन्य इलाकों की तरह मुंब्रा में बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने व जनता के सामने सच्चाई उजागर करने की पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह से राकांपा मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र आध्यक्ष शामीम खान ने मांग किया है .उन्होंने ने इसके लिए दोषी लोगों के खिलाफ कारवाई और लोगों में जनजागरण करने की आवश्यकता पर बल दिया है .
     पिछले कई दिनों से राज्य के विभिन्न इलाकों समेत मुंब्रा में भी बच्चे  चोरी , बच्चे की  किडनैपिंग, बच्चे गायब होने जैसी अफवाहें सामने आ रही हैं जिससे न सिर्फ स्कूल प्रशासन बल्कि अविभावक भी बहुत परेशान और भयभीत हैं .इस मुद्दे को लेकर शमीम खान ने पुलिस आयुक्त सिंह से कोई ठोस कदम उठाने की मांग किया है .
         उन्होंने कहा है कि अगर बच्चे चोरी या किडनैपिंग हो रहे है तो अरोपियों को प्रसार माध्यमों जरिए से जनता के सामने लाये . अगर यह बात सिर्फ अफवाह है तो इस संबंध में पुलिस अविभावकों के बीच जगह जगह जनजागरण करने के लिए बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया है . पुलिस को स्कूलों का दौरा करने , स्कूल के अंदर मेनेजमेंट और स्कूल के बाहर उपस्थित अविभावकों से बात कर उन्हें समझने का मुंब्रा पुलिस को निर्देश जारी किया जाए जिससे शहर में नागरिक चैन की साँस ले सकें .

संबंधित पोस्ट

मरीजों की जान के खतरे को टालने के लिए मानसून में अखंडित बिजली आपूर्ति हो – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

पडघा से ठाणे एक्सप्रेस वे बनाया जाये –  रईस शेख 

Aman Samachar

ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर को कोंकण विभाग में सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी का पुरस्कार

Aman Samachar

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का ट्रैलर 10 जनवरी की सुबह 10 बजे रिलीज

Aman Samachar

सायकिल के बदले विज्ञापन ठेका रद्द कर फलक कब्जे में लेने की नगर सेवक ने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!