Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वाक् इन टीकाकरण आज से शुरू

ठाणे [ युनिस खान ]  विदेश जाने के लिए कोरोना का टीकाकरण आवश्यक होने के चलते उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के प्रमुखता देने का मनपा ने निर्णय लिया है।  सोमवार ३१९ मई से मनपा के टीकाकरण केन्द्रों पर वाक् इन पद्धति से टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को इस टीकाकरण योजना का लाभ उठाने का महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने आवाहन किया है।

                   विदेश के महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए जिन विद्यार्थियों को   प्रवेश मिला है ऐसे विद्यार्थियों मिला अवसर बेकार नहीं जाए। इसके लिए राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने टयूट कर ऐसे विद्यार्थियों को टीकाकरण में प्रमुखता देने के लिए कहा है।  महापौर म्हस्के ने भी इस बारे में पत्र दिया था जिसे देखते हुए मनपा आयुक्त डा शर्मा ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक ठाणे शहर के विद्यार्थियों को वाक् इन पद्धति से टीका लगवाने की सुविधा देने का निर्णय लिया है।  इस समय विदेश जाने के लिए टीका लेना अनिवार्य किया गया है।  ठाणे मनपा क्षेत्र के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश का महाविद्यालय में प्रवेश मिला है।  उनके टीकाकरण के इ माजीवाडा के पोस्ट कोविड टीकाकरण केंद्र में वाक् इन पद्धति  टीकाकरण की सुविधा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध है। इसमें ठाणे मनपा क्षेत्र का निवासी उच्च शिक्षा के लिए देश जाने वाले विद्यार्थी के प्रवेश पत्र ,वीसा संबंधित कागजाद की जांचकर उन्हें कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा।  सोमवार को पहले दिन 50 विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे से 2 बजे के दौरान टीका लगाया  जायेगा। इसके लिए विद्यार्थियों के समर्थन के हिसाब से आगे भी समय निर्धारित कर सुविधा दी जायेगी।

संबंधित पोस्ट

मशहूर घुड़सवार और डॉक्टर शाकिर खरबे की सफल सर्जरी

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा के न्यूट्रास्युटिकल मल्टीपावर कैप्सूल के साथ पोषण को करें संतुलित

Aman Samachar

मनपा परिवहन सेवा का वर्ष 2024 – 2025के लिए 694 करोड़ 56 लाख रूपये का बजट समिति में पेश

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के नए आयुक्त हुए विजय कुमार म्हसाल

Aman Samachar

विधायक साजिद पठान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बने

Aman Samachar

 ठाणे लोकसभा क्षेत्र में डा संजीव गणेश नाईक की सक्रियता बढ़ी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!