Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में संत नामदेव मंदिर का भूमि पूजन केन्द्रीय केन्द्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री के हाथो संपन्न

भिवंडी [ युनिस खान ] महाराष्ट्र संतो की भूमि के नाम से देश में प्रसिद्ध है। इस भूमि पर अनेक संत आए जिनके चरण स्पर्श से समाज को धार्मिकता की दिशा मिली है। इसी कड़ी में संत शिरोमणि नामदेव ने अपने कीर्तन प्रवचन के द्वारा लोगों को धार्मिकता का मूल मंत्र दिया। इस आशय का उदगार केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने भिवंडी शहर पुराने संत नामदेव मंदिर के जीर्णोद्धार व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किया है।
       संत नामदेव महाराज सेवा प्रतिष्ठान द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में महापौर प्रतिभा विलास पाटील, भाजपा विधायक महेश चौगुले, नगर सेवक सुमित पाटील, नगर सेविका ऋषिका राका, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, बाराबलुतेदार अध्यक्ष अरुण जाधव, गणेश महाराज पुलकुंटवार, पूर्व सभापति राजू गाजेंगी, पूर्व सभापति प्रदीप पप्पू राका, समाजसेवी कृष्णा गाजेंगी, बालाराम चौधरी, नीलेश आलसी, अशोक कुमार फडतरे, मोहन वल्लाल, सोन्या पाटिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व नामदेव शिंपी समाज के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथितियों का सत्कार श्रीसंत शिरोमणी नामदेव महाराज सेवा प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मानसी राजे तथा आभार प्रदर्शन शरद भसाले ने किया।

संबंधित पोस्ट

उत्तर प्रदेश से आकर मुंब्रा में विधायक की पत्नी ने मुस्लिम भाई को राखी बाँधकर देश की सुरक्षा का माँगा सहयोग

Aman Samachar

 नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को 15 जून को हाजिर रहने के लिए पुलिस ने जारी किया सम्मन

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स आईपीएल 2022 के लिए आधिकारिक डायग्नोस्टिक्स पार्टनर बने 

Aman Samachar

राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू कर अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई मांग 

Aman Samachar

अलिबाग तालुका में रेवस और कारंजा के बीच पुल का काम जल्द ही शुरू होगा

Aman Samachar

बंगाल में कार्यकर्ताओं पर होने वाले हमलों के विरोध में नवी मुंबई भाजपा ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!