Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी पिलाओ जीव बचाओ अभियान पक्षी, प्राणियों के लिए बना सहारा

ठाणे [ युनिस खान ] येऊर वन क्षेत्र में बंदर , कौए  समेत अनेक पक्षी , प्राणी पानी पिलाओ जीव बचाओ अभियान का लाभ उठा रहे हैं। इस पक्षी, प्राणी सेवा कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं। भीषण गर्मी से परेशान पक्षी, प्राणी पानी का आनंद ले रहे हैं। इस तरह के पुनीत कार्यों में लोगों को आगे आगे आने की आवश्यकता है।

गुड़ी पड़वा के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं जय परशुराम सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने  भीषण गर्मी में पानी पिलाओ पक्षी, प्राणी जीव अभियान शुरू किया है। इसके तहत येऊर वन क्षेत्र में 20 लीटर के 24 हौद छह स्थानों में रखे गए है। इनमें प्रतिदिन पानी भराया जा रहा है। जिसमे बड़ी संख्या में पक्षी , कौए, बंदर , गाय समेत अन्य जीव पानी पी रहे हैं और गर्मी से छुटकारा पाने के लिए स्नान कर भी करते हैं। मध्यरात्रि में वन के तेंदुओं के आने की खबर मिली है। शर्मा पहले से बंदरों और गायों को फल खिलाने का नियमित कार्य करते हैं। आज इस अभियान के प्रति जनजागरण कर पूरे देश में इसका अनुकरण करने का संदेश दिया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी शर्मा ने कहा है कि जीव बचाने के यह निरंतर चलता रहेगा। कार्य  एक अच्छा संदेश जाएगा जिससे इसका लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे 100 दिनों तक चलने वाले येऊर वन क्षेत्र के “पानी पिलाओ जीव बचाओ ” अभियान को अन्य स्थानों में फैलाने के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। इस तरह के पुनीत कार्य से पक्षी, प्राणियों को भीषण गर्मी से लाभ मिलेगा। पक्षी ,प्राणी आज भी प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। गर्मी के मौसम में पानी के स्रोत भी अक्सर सूख जाते हैं। ऐसे में पक्षी ,प्राणी को पानी न मिलने से उन्हें अपनी जान बचाना मुश्किल हो जाता हैं। इस समस्या को देखते हुए जीव बचाने के लिए लोगो को आगे आने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

अनाधिकृत निर्माण निर्माणों पर चला मनपा का हथौड़ा

Aman Samachar

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित ,  1 से 9 व 11 वीं कक्षा के विद्यर्थियों को मॉस प्रमोशन का निर्णय 

Aman Samachar

प्रेमिका से मारपीट मामले की गहन जांच के लिए एसआयटी गठित , मुद्दा विधानसभा में उठाने की आशंका

Aman Samachar

मेट्रो वैरिकेट से ट्रेलर टकराने से चालक घायल 

Aman Samachar

दस वर्ष आयुवर्ग के बच्चों ने 42 किमी समुद्री दूरी तैरकर 10 घंटे 20 मिनट में की पार 

Aman Samachar

उल्हास नदी के तट को अतिक्रमण रहित व प्रदुषण मुक्त करने के लिए प्रभावी कदम उठायें – जयंत पाटील 

Aman Samachar
error: Content is protected !!