Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईज़ 5.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईज़ 5.0 सुधार सूचकांक में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया है. इसके अलावा, बैंक को ईज़ 5.0 सुधार एजेंडे को निम्नलिखित तीन विषयों में विजेता घोषित किया गया है.

       डॉ. विवेक जोशी, माननीय सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, ने दिनांक 25.04.2024 को मुंबई में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा आयोजित प्रशस्ति समारोह में बैंक को सम्मानित किया. बेहतर पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईज़) पीएसबी सुधार एजेंडा के हिस्से के रूप में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा एक पहल है. ईज़ 5.0 की प्रमुख प्राथमिकताएं डिजिटल रूप से सक्षम ग्राहक पेशकश, बिग डेटा और एनालिटिक्स, आधुनिक प्रौद्योगिकी क्षमताएं, सहयोगात्मक और विकास-केंद्रित बैंकिंग और कर्मचारी विकास और शासन रहीं.

     सुधार उपायों और पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को पिछले कुछ वर्षों में ईज़ सुधार सूचकांक में लगातार शीर्ष कार्यनिष्पादनकर्ताओं में स्थान दिया गया है.

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने अपने ग्राहकों से 18.12.2023 तक केवाईसी विवरण अद्यतन करने का किया आग्रह

Aman Samachar

मनपा ने 800 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला 

Aman Samachar

दिसंबर 2020 तक भारतीय कपड़ा और परिधान उद्योग ने 1.62 लाख करोड़ रुपये का ऋण लिया

Aman Samachar

न्यूगो ने दूसरी वर्षगांठ मनाई, कार्बन उत्सर्जन से मुक्त 45 मिलियन से ज्यादा किमी की यात्रा की 

Aman Samachar

शील – खर्डी गाँव को मानसून में जलजमाव व बाढ़ से बचाने के लिए 1250 मीटर लम्बा नाला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो – अशरफ पठान

Aman Samachar

कोरोना को नियंत्रित करने में राज्य की महाविकास आघाडी सरकार पूरी तरह विफल – चंद्रकांत पाटील

Aman Samachar
error: Content is protected !!