Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] लेखक व निर्देशक मनोज देशपांडे के निर्देशन में बनी वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में रिलीज किया जाएगा।इस सीरीज का पहला भाग हंगामा ,वीआई ,एयरटेल एक्सट्रीम और फनफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफार्म पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
           पर्पल ट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस वेब सीरीज के निर्माता गौरव साहनी हैं।जिसका पहला भाग छः एपिसोड का हैं।जिसकी कहानी कॉमेडी आधारित हैं।जिसमें एक महिला कास्टिंग डायरेक्टर अपनी भूमिका में बदलाव करते हुए पागलपन पैदा करते हुए कास्टिंग काउच का सहारा लेती हैं।इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज़ में प्यार, हंसी और उलझन हैं।मनोरंजन की हलचल भरी दुनिया में प्रतिष्ठित कास्टिंग डायरेक्टर नंदिता,जिनकी ऑडिशन सिर्फ स्क्रीन टेस्ट से कहीं अधिक हैं।वह अपने आकर्षण और चालाकी से आगे बढ़ती हैं।फिल्म इंडस्ट्री के उलझे हुए जाल,हँसी और घोटाले के निशान को पीछे छोड़ते हुए।लेकिन छुपे हुये परछाई उसका अनजान पति संदीप हैं।जिसका नंदिता की मासूमियत पर अटूट भरोसा और गलतफहमियाँ हैं।नंदिता और संदीप से जुड़ें हँसी, प्यार और हास्यास्पद स्थितियों की कहानी हैं कास्टिंग आउच।जो बेहद मनोरंजक हैं।
       इस सीरीज में रुचिका कसार, नितिन बनकर, दीपक कराड, विनय रावल, कपिल गोंडकर, विशाल मार्कंडेय,आनंद जोशी, धनश्री अडसुल ने अभिनय किया हैं।जबकि,डीओपी, संपादन और डीआई द कैप्चर जंक्शन स्टूडियो, मेकअप आर्टिस्ट प्राजक्ता जोशी हैं। इस वेब सीरीज को रोशनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 ,वीनस ब्राइटेस्ट स्टार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रील्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 ,जंजीरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2023 ,लेंसफेम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनय,लेखन,निर्देशन आदि के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Aman Samachar

दस वर्षीय यति किशोरी के नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ 

Aman Samachar

बाल्या मामा ने शिवसेना की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा , कांग्रेस में जाने की अटकलें

Aman Samachar

राज्यपाल के हाथो रजत वर्मा बेस्ट एक्टर अवार्ड्स से सम्मानित 

Aman Samachar

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

Aman Samachar

ओबीसी राजनितिक आरक्षण बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राकांपा ने मनाई खुशी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!