Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

कोरोना संकट काल में सामाजिक दायित्व निभाने वाले कोरोना योद्धा सच्चे सामाजिक आदर्श हैं – राज्यपाल

मुंबई [ युनिस खान ]  संकट के जिस भीषण दौर में मानवता को वाकई मदद की दरकार हुआ करती है, कोरोना-काल में तब अनेक सामर्थ्यवान, जिनसे उम्मीद थी, वे तो महज अपनी जान बचाए घर में दुबके रहे, पर जिन कर्मवीरों ने इस अहम कार्य को अपना सामाजिक दायित्व समझा और बखूबी निभाया, वे कोरोना-योद्धा सच्चे सामाजिक आदर्श हैं। इस आशय  का उदगार महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहीम भगतसिंह कोश्यारी ने व्यक्त किया है। वे इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन (आईएमएफ) व्दारा राजभवन के मलाबार हिल्स के बैंकेट हॉल में आयोजित कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि बोल रहे थे।
              फेडरेशन की अध्यक्ष श्रीमती सुमन आर अग्रवाल के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि एवं टीवी सीरियल ‘ तारक मेहता का उल्टा चश्मा ‘ फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम में कोरोना काल के दौरान तन-मन-धन से जनसेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं को राज्यपाल के करकमलों व्दारा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए कोरोना योद्धाओं में परमार्थ सेवा समिति के चेयरमैन-उद्योगपति लक्ष्मीनारायण बियानी, महाराष्ट्र पुलिस के महानिरीक्षक एवं जाने-माने गजलकार कैसर खालिद, डॉ. बी.एल.चित्लांगिया, फिल्म अभिनेता दीपक तिजोरी, धर्मराज फाउंडेशन के नीलेश चौधरी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपमहामंत्री डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, रमेश गोयंका आदि का समावेश था।
             इस अवसर पर महामहीम राज्यपाल ने समूची दुनिया में सारी व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करके रख देने वाली वैश्विक महामारी कोरोना से उभरे बदतर हालात ने स्थितियां सामान्य बनाने के लिए प्रयासरत व लोगों को खानपान से लेकर दैनिक उपयोग की तमाम वस्तुओं की आपूर्ति व उपचार की व्यवस्था में जुटे सरकारी-प्रशासनिक तंत्र का कंधे से कंधा मिला कर सहयोग प्रदान करने वाले इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन के कार्यों की सराहना की।
            गौरतलब है कि वर्ष 1988 से कार्यरत यह धर्मादाय संस्था जनहित के उद्देश्य को लेकर पूरी दुनिया में रचनात्मक काम कर रही है। पिछले करीब 20 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय सुप्रसिद्ध वूमंस राइट्स एक्टिविस्ट श्रीमती सुमन आर अग्रवाल के नेतृत्व में यह संस्था लोगों में सामाजिक विषमता मिटाने, वैचारिकता-भाईचारगी व सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहनार्थ महज मुंबई-ठाणे समेत महाराष्ट्र व भारत के कोने-कोने में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में चैरिटेबल, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, चिकित्सा संबंधी, आध्यात्मिक आदि मूलभूत विषयों पर पूरे जोशोखरोश से विविध कार्य करने में जुटी है।

संबंधित पोस्ट

महावितरण कंपनी के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

भिवंडी में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों का आज से टीकाकरण शुरू – डा कारभारी खरात 

Aman Samachar

 सडकों की मरम्मत नहीं हुई तो टोल कंपनी के खिलाफ उग्र आन्दोलन – शांताराम मोरे 

Aman Samachar

सहायक आयुक्त की टीम नें हटाया अतिक्रमण, जागरूक नागरिकों ने किया स्वागत

Aman Samachar

मंजूरी के बावजूद मनपा के बजट पर सत्ताधारी व विपक्ष का हस्ताक्षर न होना नागरिकों का अपमान 

Aman Samachar

साउथ सीज़ डिस्टिलरीज ने सिंगल माल्ट व्हिस्की ब्रांड “क्रेज़ी कॉक” लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!