Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 कर्मचारियों के पास अब स्टॉक विकल्प के माध्यम से कंपनी का स्वामित्व होगा -कम्पनी ने की घोषणा

मुंबई [ अमन नेटवर्क ] क्रिटिकलरिवर इंक., प्रमुख टेक्‍नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर, ने घोषणा की है कि उसके 100% कर्मचारियों के पास अब ESOP पहल के माध्यम से कंपनी का स्वामित्व होगा, जो उसके कार्यबल को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अपने में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो ग्राहकों को महत्व देने, कर्मचारियों को सशक्‍त बनाने और साझा सफलता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए क्रिटिकलरिवर की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है। एक कर्मचारी-स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में क्रिटिकलरिवर एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है, जहां टीम के प्रत्येक सदस्य की कंपनी के भविष्य में हिस्सेदारी होगी।

     दुनिया के 9 स्थानों पर 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ काम करने वाली क्रिटिकलरिवर का यह रणनीतिक कदम अपने टॉप टैलेंट को अपने साथ बनाए रखने की उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। कर्मचारी स्वामित्व में बदलाव के तहत, क्रिटिकलरिवर प्रत्येक कर्मचारी को उसके सेवा के वर्षों के आधार पर सालाना 100 ईसॉप (ESOPs) प्रदान करेगा। इसके अलावा, हर कर्मचारी के खाते में हर साल 100 अतिरिक्त ईसॉप डाले जाएंगे। यह कदम न केवल सामूहिक स्वामित्व की शक्ति में कंपनी के विश्वास को दर्शाता है, बल्कि ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध बनाने और एक सकारत्मक सोच वाली कंपनी होने की साख बनाए रखने के प्रति उसके समर्पण को भी दर्शाता है।

      हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू के मुताबिक, कम से कम 30% कर्मचारी स्वामित्व वाले बिजनेस ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं, तेजी से विकास करते हैं और उनके अपने समकक्षों की तुलना में बिजनेस से बाहर हो जाने की संभावना कम होती है। इस रणनीति से कंपनी के साथ क्वालिटी टैलेंट लगातार बना रहता है। इसके अलावा यह मॉडल ग्राहकों पर फोकस करने के नजरिए को मजबूत करता है, जहां कर्मचारी ग्राहकों को संतुष्ट करने और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने में अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करते हैं, जिससे संगठन का जीवनकाल बढ़ता है।

संबंधित पोस्ट

7 वें वेतन आयोग लागू होने पर भिवंडी मनपा कर्मचारियों ने किया महापौर का गौरव

Aman Samachar

कोरोना सहयता के लिए वाररूम के हेल्पलाईन पर संपर्क करने का महापौर ने किया आवाहन

Aman Samachar

एबिक्सकैश ट्रैवल ने मलेशिया और सऊदी अरब की प्रमुख ट्रैवल कंपनियों के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस ने भारत से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए शुरू की समर हॉलीडे सेल

Aman Samachar

कोरोना टीकाकरण अभियान के नायकों को किया गया सम्मानित  

Aman Samachar

विद्यार्थियों ने वाहन चालकों के मध्य जनजागृति कर मनाया रक्षाबंधन

Aman Samachar
error: Content is protected !!