Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

सुमन अग्रवाल पुनः बनीं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव 

ठाणे [ युनिस खान  ] समाज सेविका एवं वूमंस राइट्स एक्टिविस्ट सुमन अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव पद पर पुनः मनोनीत किया गया है। श्रीमती अग्रवाल का यह मनोनयन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग ने किया।  यह जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद अग्रवाल ने बताया है कि सुमन अग्रवाल का वर्ष 2021 से 2024 के लिए इस पद पर मनोनयन संगठन व समाज के प्रति उनकी कर्मठता, निष्ठा, समर्पण और अनुभव-प्रबलता के आधार पर किया गया है। इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल को कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया।
                श्रीमती अग्रवाल को संस्था का पुनः राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने से मुंबई, ठाणे, पुणे व महाराष्ट्र के विविध क्षेत्रों समेत देश भर में समाज व संगठन के लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है, जिससे उनके पास बधाइयों-अभिनंदनों का तांता लगा हुआ है। सुमन अग्रवाल ने अपने मनोनयन के लिए गोपालशरण गर्ग सहित संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि उनके द्वारा प्रदर्शित विश्वास पर मै हमेशा खरा उतरने की पुरजोर कोशिश निरंतर जारी रखूंगी और सदैव समाज-संगठन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी।

संबंधित पोस्ट

इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाने का महाराष्ट्र का ‘गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Aman Samachar

कोरोना आर्थिक संकट से रहात देते हुए मनपा ने गणेशोत्सव मंडलों का मंडप किराया किया माफ़

Aman Samachar

  सरोगेट माताओं व एग डोनर्स को कवर करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी बनी एगॉन लाइफ

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर में छोटे बच्चों के लिए ज्यादा सावधानी बरतनी होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

एसजेवीएन शिमला में एक वर्किंग हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉडल की रखी आधारशिला 

Aman Samachar

महिला विशेष केन्दों पर 305 महिलाओं ने लिया कोरोना टीकाकरण का लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!