Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा ने कोरोना जनजागृति के लिए शुरू किया वैन 

भिवंडी [ एम हुसैन ] सेव द चिल्ड्रन संस्था की ओर से भिवंडी के नागरिकों को कोरोना संक्रमण के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने एवं उसके प्रतिबंधात्मक उपाय के लिए मनपा को जनजागृति वैन दिया गया है। जिसका शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रतिभा पाटील ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस वैन के माध्यम से 15 दिनों तक शहर के विभिन्न इलाकों के लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
                इस अवसर पर महापौर ने शहर के नागरिकों से कोरोना के प्रतिबंधात्मक उपाय,सफाई अभियान एवं पल्स पोलियो टीकाकरण के लिए अपील किया। उन्होंने बताया कि इस समय शहर में कोरोना के पांच टीकाकरण केंद्र चल रहे हैं, कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है, इसके बाद भी सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने शहर के प्रत्येक नागरिकों से उचित तरीके से मास्क का उपयोग करने, दो व्यक्तियों के बीच में सुरक्षित दूरी रखने एवं बार-बार हाथ धोने की अपील किया है। उन्होंने शहर के नागरिकों से कोरोना के प्रतिबंध के लिए टीका का लाभ लेने की अपील किया ।
                 कोरोना जनजागृति का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीकाकरण के बारे में जानकारी देना, मास्क का निरंतर उपयोग करना, हाथ धोना एवं सामाजिक अंतर का पालन करने की जानकारी देना है। सेव द चिल्ड्रन बाल रक्षा भारत संस्था कोरोना संक्रमण रोकने के लिए छोटे बच्चों एवं माताओं के लिए हैंडवॉश प्रकल्प शुरू किया है। जिसके तहत साबुन से हाथ धोने के फायदे एवं कोरोना सहित अन्य संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए साबुन से हाथ धोने के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर मुख्य वैद्यकीय अधिकारी के.आर.खरात, चिकित्सा विभाग के प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण भडांगे एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे। महापौर ने इस उपक्रम के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया ।
                  शहर के विभिन्न इलाकों से कचरा उठाने वाली अधिकांश घंटा गाड़ियों का इंश्योरेंस,पीयूसी एवं फिटनेस आदि नहीं है ,जिसकी शिकायत नागरिकों द्वारा कई बार मनपा से किया जा चुका है।लेकिन उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घंटा गाड़ियों की तरह ही कोरोना जागृति के लिए चलाया जा रहे वैन का भी इंश्योरेंस आदि नहीं है,इस वैन का इंश्योरेंस 18 मार्च 2020 तक के लिए था ।

संबंधित पोस्ट

सिडबी ने लखनऊ में राष्ट्रीय एमएसएमई अभियान दल के फ्लैगिंग-ऑफ कार्यक्रम में भाग लिया

Aman Samachar

कोहिनूर ग्रुप ने अपने मेगा सितंबर महीने में 7 नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

Aman Samachar

रेनो’ अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की काइगर, ट्राइबर और क्विड कारों के साथ मनाएं फेस्टिव सीजन

Aman Samachar

यूपीएससी 2021 स्पर्धा परीक्षा में महाराष्ट्र के धुले जिले के आसिम खान ने ली 558 रैंक 

Aman Samachar

कटरा गुलाब सिंह के वार्ड नंबर 8 में पांच बीघे का तालाब गायब

Aman Samachar

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!