Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नवनिर्मित पानी की टंकी से घोड़बंदर वासियों प्रचुर मात्रा में मिलेगा पानी – नरेश म्हस्के

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा के माध्यम से घोडबंदर रोड , कसारवडवाली में सम्प-पंप हाउस और जलकुभ का उद्घाटन महापौर नरेश म्हस्के व सांसद राजन विचारे के हाथो किया गया। इस अवसर पर महापौर म्हस्के ने कहा कि इससे क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हो जायेगा और नागरिकों को भरपूर और नियमित जलापूर्ति होगी।
उद्घाटन समारोह में सांसद राजन विचारे, उप महापौर पल्लवी कदम, स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, मजीवाड़ा मानपाड़ा प्रभाग समिति के अध्यक्ष भूषण भोईर, गलिच्छ बस्ती निर्मूलन समिति की अध्यक्ष साधना जोशी, स्थानीय नगर सेवक नरेश मानेरा, सिद्धार्थ ओवलेकर, दिलीप ओवलेकर, रवि घरत,  नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, कार्यकारी अभियंता  विकास ढोले, हनुमंत पाण्डेय, उप अभियंता अतुल कुलकर्णी, संजय शेट्टी, सोपान सुरवासे, कसार वडवाली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश बाबाशेट्टी सहित क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
ठाणे मनपा क्षेत्र में जलापूर्ति के तहत रीमॉडलिंग का काम चल रहा है।  मनपा की स्वतंत्र जलापूर्ति से अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के विभिन्न उपायों को मंजूरी देकर इसका क्रियान्वयन शुरू किया गया है।   घोड़बंदर रोड क्षेत्र में दो नई पानी की टंकियां और एक पंप भी लगाया गया है। मौजूदा जलापूर्ति के अलावा प्रतिदिन 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी।  साथ ही 15 लाख क्षमता के 100 हॉर्स पावर के तीन पंपों से पानी पंप किया जाएगा। करीब 29 किलोमीटर लंबे नए जलमार्ग बिछाने का काम पूरा हो चुका है।  महापौर नरेश म्हस्के ने यह भी उल्लेख किया कि मनपा क्षेत्र के अन्य  क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रचुर मात्रा में करने की योजना है और इसका कार्यान्वयन चल रहा है।
सांसद राजन विचारे दोनों टैंक से घोड़बंदर रोड क्षेत्र में पानी की समस्या को हल करने में मदद मिलेगी।इससे पार्क वुड, यूनिक ग्रीन, साईनगर, भक्तिपार्क, रितु एन्क्लेव, सांघवी हिल्स, ग्रीन स्क्वायर, ग्रैंड स्क्वायर, सुदर्शन स्काई गार्डन और कई अन्य सोसायटियों में 80,000 लोगों को फायदा होगा। हम नागरिकों की पानी की समस्या के समाधान के साथ-साथ ठाणेकर की जीवनमान को सुखद बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।  हम रेल परिवहन, सड़क परिवहन पर भार कम करने की दृष्टि से जल यातायात शुरू करने के उपाय कर रहे हैं।  सांसद राजन विचारे ने कहा कि कोलशेत से डोंबिवली तक जल परिवहन परियोजना को लेकर मैरीटाइम बोर्ड के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का काम किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा स्कूल के छात्रा ने राज्यस्तरीय पठन प्रतियोगिता जीती

Aman Samachar

मनपा के कलवा अस्पताल में 9 म्युकरमायकोसिस के मरीजों का सफल उपचार के दी छुट्टी 

Aman Samachar

31 जनवरी तक संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान करने पर दंड व ब्याज में 100 फीसदी छूट

Aman Samachar

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुलुंड में किया सत्कार

Aman Samachar

विंज़ो ने लॉन्च की “भारत टेक ट्रायम्फ” पहल

Aman Samachar

मराठी भाषियों पर कर्नाटक सरकार के अन्याय के खिलाफ होटल व्यवसायियों ने महाराष्ट्र का किया समर्थन

Aman Samachar
error: Content is protected !!