Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मराठी भाषियों पर कर्नाटक सरकार के अन्याय के खिलाफ होटल व्यवसायियों ने महाराष्ट्र का किया समर्थन

ठाणे [ युनिस खान ] बेलगाँव सीमा इलाके में मराठी भाषियों पर कर्नाटक सरकार के अन्याय के खिलाफ महाराष्ट्र  राज्य सरकार काला दिन मन रही है।  ठाणे के होटल व्यवसायियों ने कर्नाटक सरकार का निषेध करते हुए राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर महाराष्ट्र शासन को अपना समर्थन दिया है।

            राज्य के नगर विकास मंत्री शिंदे 1 नवम्बर को काला दिन मनाने का आवाहन किया था। उनके आवाहन पर ठाणे के होटल व्यवसायी शिंदे से मिलकर उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा हम कर्नाटक मूल के होने के बावजूद अनेक वर्षों से ठाणे में रहते हैं। महाराष्ट्र व ठाणे हमारी कर्मभूमि है हम कर्नाटक सरकार के अन्याय पूर्ण कार्यो का निषेध करते हुए अपने समर्थन का पत्र हैं। नगर विकास मंत्री शिंदे को मिलने के समय होटल व्यवसायियों ने काली पट्टी लगा रखा था। इस मौके पर सांसद डा. श्रीकांत शिंदे ,युवा सेना विस्तारक राहुल लोंढे व ठाणे होटल ओनर संगठन के अध्यक्ष उमेश शेट्टी , रत्नाकर शेट्टी ,रघुनाथ शेट्टी , प्रशांत शेट्टी समेत कई होटल मालिक उपस्थित थे। गौरतलब है कि कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में मराठी भाषी लोग रहते हैं। भाषा के आधार पर राज्यों का गठन हुआ लेकिन जमीन कर्नाटक में जाने के बेलगाँव इलाके के मराठी भाषी कर्नाटक के हिस्से में रह गए। भाषा के आधार पर उन्हें कर्नाटक में अनेक समस्या का सामना करना पड़ता है। लम्बे समय से महाराष्ट्र – कर्नाटक सीमा विवाद बना हुआ है। शिवसेना मराठी भाषियों के अधिकारों का समर्थन करती रही है।

संबंधित पोस्ट

ऐतिहासिक कलवा खाड़ी के बगल बन रहे 2.40 मीटर लम्बे पुल कर 100 मीटर स्पेन चढ़ाया गया

Aman Samachar

क्लस्टर कार्यान्वयन को लेकर नागरिकों में फैला भ्रम दूर करने की मांग 

Aman Samachar

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली सुरंग को जोड़ने वाली सड़क को घोड़बंदर रोड तक भूमिगत बनाया जाए- डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

बी.ओ.बी. (BOB) फाइनेंशियल और आई.आर.सी.टी.सी. (IRCTC) ने लांच किया को-ब्रांडेड रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड

Aman Samachar

शुक्रवार को शहर के कई इलाके की जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!