Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के समग्र कल्याण के लिए प्रैक्टिकली ने लॉन्च की ‘द लर्निंग लॉबी’ 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कक्षा 6 से 12 के छात्रों को सीखने का बेमिसाल अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किए गए भारत के पहले एक्स्पेरिएन्शियल लर्निंग ऐप, प्रैक्टिकली, ने ‘द लर्निंग लॉबी‘ को लॉन्च किया है, जो शिक्षकों और अभिभावकों के मन में चल रहे बुनियादी लेकिन महत्वपर्ण सवालों के जवाब देने के लिए शुरू की गई एक पहल है। प्रैक्टिकली ने विशेषज्ञों की एक क्यूरेटेड टीम के सहयोग से इस प्लेटफॉर्म को तैयार किया है, जो ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकलने के तरीकों के बारे में अनुभव पर आधारित जानकारी प्रदान करता है। यह इस इंडस्ट्री में शुरू की गई सबसे बड़ी पहलों में से एक है, जिसकी शुरुआत हर 15 दिनों में एक वेबिनार से होती है।

    इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि, शिक्षक और माता-पिता अपने कामकाज एवं रोजमर्रा के जीवन के बीच संतुलन बनाकर (शिक्षकों के लिए), तनाव के प्रबंधन तथा किशोरावस्था में व्यवहार में बदलाव जैसी चुनौतियों पर काबू पाकर खुद के लिए तथा अपने छात्रों के लिए एक स्वस्थ माहौल तैयार कर सकें प्रैक्टिकली ने शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने के लिए आंतरिक स्तर पर एक शोध किया, जिस के नतीजों के आधार पर इस पहल की शुरुआत की गई। शोध के नतीजों से यह बात सामने आई कि, 78% शिक्षक मानते हैं कि तनाव और बोरियत का शिकार हो रहे हैं। 55% शिक्षकों को अपने कामकाज एवं रोजमर्रा के जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखना बेहद कठिन लग रहा है, क्योंकि वे लगातार थकान का सामना कर रहे हैं। 70% से ज्यादा शिक्षकों का मानना है कि खुद को मौजूदा हालात के अनुरूप अच्छी तरह ढालने के लिए उन्हें मार्गदर्शन की जरूरत है, तथा विशेषज्ञों की सलाह से उन्हें अपनी मौजूदा चुनौतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। देश भर के शिक्षकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर, ‘द लर्निंग लॉबी’ को बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया है।

   इस पहल के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए,श्रीमतीचारुनोहेरिया, सह संस्थापकएवंसीओओ, प्रैक्टिकली, ने कहा, “प्रैक्टिकली नेहमेशा सीखने के अनुभव को मजेदार बनाने का प्रयास किया है। हमारी यह नई पहल भी इसी विजन के अनुरूप है।‘द लर्निंग लॉबी‘ के शुभारंभ के साथ, हम छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की लगातार बढ़ रही जरूरतों को अच्छी तरह समझने की क्षमता और विकसित करना चाहते हैं। इसके तहत हम उन्हें प्रभावित करने वाले मुद्दों को शामिल करेंगे और विशेषज्ञों की अपनी क्यूरेटेड टीम की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक उन चुनौतियों का समाधान निकालेंगे।

संबंधित पोस्ट

जिले की सभी साप्ताहिक बाजार अगले आदेश तक बंद रहेगी – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

हम सभी ठाणेकरों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध -सौरभ राव

Aman Samachar

32वीं ‘ठाणे महापौर वर्षा मैराथन’ 30 अगस्त 2026 को होगी

Aman Samachar

दिल्ली की मुहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर ठाणे में अपना दवाखाना का महापौर ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण प्राथमिक आरोग्य केन्द्रों को शासन से मिली एम्बुलेंस वितरित 

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने अपने नेटवर्क को 300 अस्पतालों तक बढ़ाने के लिए जुटाए 650 करोड़ रूपये

Aman Samachar
error: Content is protected !!