Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने अपने नेटवर्क को 300 अस्पतालों तक बढ़ाने के लिए जुटाए 650 करोड़ रूपये

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड (डीएएचसीएल) ने अपने मौजूदा निवेशकों टीपीजी ग्रोथ (अमेरिका में स्थित एक अग्रणी वैश्विक वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म) और टेमासेक (सिंगापुर में मुख्यालय वाली एक वैश्विक निवेश कंपनी) से 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर (650 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। यह फंड कंपनी की विस्तार योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी पूंजी प्रदान करेगा। कंपनी की योजना अगले 3 सालों में 150 से ज्यादा केंद्रों के मौजूदा नेटवर्क को 300 से अधिक केंद्रों तक बढ़ाने के लिए पूंजी लगाने की है। कंपनी के पास मुंबई, पंजाब, मध्य और उत्तरी भारत के लिए कुछ नई परियोजनाएं है। कंपनी के प्रमुख बाजारों में तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ, कंपनी स्माइल, लेजर मोतियाबिंद सर्जरी जैसे  विज़न करेक्शन  के लिए तकनीकी प्रगति और डायबिटिक रेटिनोपैथी और उम्र से संबंधित मैकुलर डीजेनरेशन जैसे विट्रो-रेटिनल रोगों के इलाज के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों में भी निवेश करेगी।
          वेदा कॉरपोरेट एडवाइजर्स इस लेनदेन में डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड के वित्तीय सलाहकार थे। डॉ. अग्रवाल्स ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमर अग्रवाल ने बताया, “टीपीजी और टेमासेक जैसे निवेशकों के सहयोग, वास्तव में एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा संगठन होने के हमारे दृष्टिकोण के प्रति सच्चे रहने में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है, जो हमारे मरीजों की सेवा के लिए लगातार नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक पर भरोसा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाता है। नए निवेश का उपयोग सुपर-स्पेशियलिटी आईकेयर के लिए नवीनतम तकनीकों को प्राप्त करने के साथ-साथ हमारे भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पदचिह्न का विस्तार करने के लिए भी किया जाएगा।”
       टीपीजी ग्रोथ के पार्टनर और भारत प्रमुख अंकुर थडानी ने बताया, “हम कंपनी की विकास क्षमता को लेकर उत्साहित हैं और आकर्षक वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ विश्व स्तरीय क्लिनिकल परिणाम देने के कंपनी के दृष्टिकोण को साझा करते हैं। डॉ.अग्रवाल्स में नेत्र देखभाल क्षेत्र में वैश्विक लीडर बनने की क्षमता है। टीपीजी ग्रोथ ने मई 2022 में डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड में 825 करोड़ रुपये का निवेश किया और यह कंपनी के बोर्ड और विकास की कहानी का एक मुख्य हिस्सा रहा है।
         डॉ. अग्रवाल्स  ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के सीईओ डॉ. आदिल अग्रवाल ने बताया, “निवेश का उपयोग विकास के अगले चरण के जरिए व्यवसाय का समर्थन करने के लिए किया जाएगा, जिसमें छोटे अस्पतालों और श्रृंखलाओं के अधिग्रहण के साथ-साथ हमारे नेटवर्क के ग्रीनफील्ड विस्तार भी शामिल है। हम अगले 3 वर्षों में अपने नेटवर्क को दोगुना करने पर विचार कर रहे हैं और अपने मौजूदा बाजारों में गहराई से प्रवेश करने के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में पूरी ताक़त के साथ विस्तार करने पर भी विचार कर रहे हैं। हम अगले कुछ वर्षों में टियर 2 और टियर 3 शहरों में 100 से अधिक प्राथमिक नेत्र क्लीनिक भी स्थापित करेंगे। अफ़्रीका हमारे लिए एक और महत्वपूर्ण भूगोल है। हमारे पास 15 अस्पतालों का नेटवर्क मौजूद है, और हम केन्या, जाम्बिया और तंजानिया में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के साथ इन देशों में 10 केंद्र जोड़ने पर विचार करेंगे।”

संबंधित पोस्ट

कोरोना टीका न लेने वालों को टीएमटी बस में प्रवेश बंद करने का मनपा का अहम फैसला

Aman Samachar

आवास नीति की व्यापक योजना कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाए – देवेन्द्र फडणवीस

Aman Samachar

कोरोना योद्धाओं को रोहिदास पाटील प्रतिष्ठान की ओर से किया सम्मानित

Aman Samachar

एयू बैंक का वित्त-वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में ₹302 करोड़ का कर पश्चात लाभ 

Aman Samachar

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का खुइलन धाम मेले में जोरदार स्वागत

Aman Samachar

शेतकरी उन्नती मंडल के अध्यक्ष पद पर राजू पाटील पुनः निर्विरोध निर्वाचित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!