Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी में धोकादायक इमारत गिरने से 5 लोग घायल,1 गंभीर

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी निजामपूर शहर मनपा के प्रभाग समिति क्रमांक 5 में पांजरा पोल स्थित निदान होटल के समीप मनपा द्वारा धोकादायक घोषित इमारत सुबह 7.20 पर अचानक ताश के पत्ते की तरह भरभराकर नीचे बैठ गई. जमींदोंज इमारत के समीप बैठे 5 लोग मलबे की चपेट में आकर आंशिक रूप से घायल हो गए.4 घायलों को उपचार के बाद घर भेजा गया व 1गंभीर रूप से घायल होने से सिराज अस्पताल में एडमिट किया.हादसे की सूचना मिलते ही मनपा आयुक्त विजयकुमार म्हसाल तत्काल मौके पर पहुंच कर जरूरी दिशा निर्देश क्षेत्रीय सहायक आयुक्त सुदाम जाधव सहित आपत्ति व्यवस्थापन टीम को दिया. उक्त हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैली है.
           गौरतलब हो कि शिवाजी चौक बंजार पट्टी नाका मार्ग पांजरा  पोल क्षेत्र में निदान होटल के पीछे मकान नंबर 224 ग्राउंड तल मनपा द्वारा धोकादायक घोषित कर निष्कासन की कार्यवाही अंजाम दिया गया पुराना पावरलूम कारखाना है.उक्त कारखाना सुबह करीब 7.20 पर अचानक भरभरा कर नीचे बैठ गया. सुरक्षावश मनपा अधिकारीयों द्वारा काफी पहले ही कारखाने की पानी बिजली कट कर लोगों से खाली करा दिया गया था.धराशाई कारखाने के समीप ही निर्मित एक खोली के पास बैठे 1.मो.निजामुद्दीन शेख  (20), 2.सरताज मो.अश्फाक शेख (26), 3.मो.शकील मेहरुद्दिन शेख (25), 4.मो. मसूर नाजिमुद्दिन शेख (30), 5.मो.जहांगीर आलम शेख (32) आदि 5 लोग आंशिक रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए आईजीएम भेजा गया. एक घायल की हालत कुछ गंभीर होने की वजह से सिराज अस्पताल में एडमिट किया गया जहां डाक्टरों ने हालत ठीक बताया है.
             हादसे में घायलों को हाथ, पैर,सिर पर मामूली चोटें आई हैं.हादसे की सूचना मिलते ही मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल व आपत्ती व्यवस्थापन टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य आरंभ किया. मनपा आपत्ति व्यवस्थापन टीम द्वारा करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत के उपरांत धरासाई इमारत का मलबा मार्ग से हटाकर सुगम किया गया.आयुक्त म्हसाल ने क्षेत्रीय सहायक आयुक्त सुदाम जाधव को नागरिकों की जीवन सुरक्षा की खातिर अति खतरनाक इमारतों की तोडू कार्रवाई तेज किए जाने के निर्देश दिए हैं.
          विदित हो कि मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 5 अंतर्गत करीब 250 इमारतें धोकादायक घोषित की गई है जिसमें C1 कैटेगरी अर्थात अति धोकादायक श्रेणी में 110 इमारतें हैं. C1 कैटेगरी की इमारतों में करीब 40 इमारतों को मनपा कर्मियों की टीम द्वारा पानी, बिजली काट कर लोगों से पूर्णतया खाली कराया गया है शेष बिल्डिंगों से भी कमोवेश रहिवासियो को निकाला जा चुका है. धोखादायक इमारतों में मनपा स्टाफ क्वार्टर,मंडई स्थित लाइब्रेरी भी शामिल है.
        हादसे में घायल हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने कहा कि प्रतिवर्ष बरसात के दौरान अति धोकादायक बिल्डिंगों के धराशाई होने का गंभीर खतरा रहता है.मनपा प्रशासन द्वारा  खतरनाक अधिसंख्य इमारतों को खाली कराया जा चुका है.मनपा प्रशासन की प्राथमिकता लोगों का जीवन बचाना है.नागरिकों को मनपा प्रशासन का सहयोग करना चाहिए.

संबंधित पोस्ट

प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या करने वाली पत्नी , साली व प्रेमी गिरफ्तार

Aman Samachar

स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाएं सहभागी होकर जनगरण में जुटी 

Aman Samachar

पीएनबी ने डिजिटल उपायों का शुभारम्भ कर सतर्कता प्रबंधन को किया सुदृढ़

Aman Samachar

भिवंडी के महर्षि वेदव्यास गुरुकुल में विद्यार्थी जीवन विकास स्पर्धा का आयोजन

Aman Samachar

सीए एग्जाम में श्रेयश शिंदे की शानदार सफलता

Aman Samachar

41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में पंजाब नैशनल बैंक के उत्पादों की प्रदर्शनी का उदघाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!