Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 नदी में डूबकर मरने वाले 4 लोगों के परिजनों को शासन से मिली आर्थिक सहायता

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी शहर व ग्रामीण भाग में विगत 15 दिनों से जारी मुसलाधार बारिश के दौरान नदी में 4 युवक डूब गए थे. शासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपए का धनादेश तहसीलदार अधिक पाटिल द्वारा प्रदान किया गया है .
        मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी तालुका पडघा समीप महाप गांव निवासी पिंटया कुंडलिक जाधव (47) 7 जुलाई को पाक्छा पुर बांध पर मछली पकड़ते समय पानी में डूब गया था. 8 जुलाई को अवचितपाडा निवासी आशिफ आलम अन्सारी(19) नामक युवक नदीनाका कामवारी नदी में डूब गया था.इसी तरह विठ्ठल नगर निवासी इम्रान रईस मन्सुरी (20) व सुफियान रईस मन्सुरी (16) दोनों सगे भाई चिंबीपाड़ा खाड़ी पानी में डूब गए थे जिनका शव 4 दिन बाद खारगांव खाड़ी के समीप मिला था. पानी में डूबकर मृतक हुए 4 लोगों के परिजनों को प्रति परिवार को लाख का धनादेश तहसीलदार अधिक पाटिल द्वारा सांत्वना स्वरूप आर्थिक सहयोग के रुप में शासन की तरफ से प्रदान किया गया.

संबंधित पोस्ट

फर्नीचर गोदाम में आग लगने से लाखो रूपये का माल जलकर ख़ाक , कोई हताहत नहीं

Aman Samachar

छः माह की गर्भवर्ती पत्नी को जिन्दा जलाने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

हत्यारा के हुंकार ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अपनी ओर किया आकर्षित

Aman Samachar

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने शक्ति कानून लागू करने के निर्णय का स्वागत –  सुमन आर अग्रवाल

Aman Samachar

समाज का प्यार व आशीर्वाद कमाना ही मेरा उद्देश्य – सिद्धार्थ पांडेय

Aman Samachar

सिडबी और आईपीपीबी ने अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों के विकास के लिए किया समझौता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!