Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार किया ग्रहण

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद का कार्यभार देबदत्त चाँद ने आज ग्रहण किया। उन्‍होंने यह पदभार संजीव चड्ढा के स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल 30 जून, 2023 को समाप्‍त हुआ।

         श्री चाँद मार्च 2021 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत थे, जिसके बाद उन्हें एमडी एवं सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया। बैंक के कार्यपालक निदेशक के तौर पर, वे कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ऋण, कॉर्पोरेट एवं संस्थागत बैंकिंग, ट्रेजरी एवं वैश्विक बाजार, मिड कॉर्पोरेट व्यवसाय, तथा व्यापार एवं विदेशी मुद्रा की देखरेख का दायित्व संभाल रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने बैंक में अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग व्यवसाय, घरेलू सहायक कंपनियों/ संयुक्त उद्यमों, धनसंपदा प्रबंधन, पूंजी बाजार, एनआरआई व्यवसाय के साथ-साथ एचआरएम, वित्त एवं आयोजना, जोखिम प्रबंधन, लेखापरीक्षा एवं निरीक्षण, ऋण निगरानी, संग्रहण, विधि, अनुपालन, शिक्षण एवं विकास, अनुशासनात्मक कार्यवाही, सूचना सुरक्षा तथा संपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा जैसे प्रमुख दायित्‍वों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया।

       श्री चाँद को वाणिज्यिक बैंकिंग तथा विकास वित्त संस्‍थानों में 29 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है, और उन्‍होंने बैंकिंग क्षेत्र में अपना एक मजबूत आधार बनाया है। वर्ष 1994 में उन्होंने इलाहाबाद बैंक में एक अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद वर्ष 1998 से वर्ष 2005 तक वे भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) में प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 2005 में उन्होंने पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) में मुख्य प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला और लगातार प्रगति करते हुए मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत हुए। पीएनबी में अपने 15 से अधिक वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्‍न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिनमें पटना में आंचलिक लेखापरीक्षा कार्यालय के प्रमुख, बरेली क्षेत्र के मंडल प्रमुख, एकीकृत ट्रेजरी परिचालन प्रमुख तथा मुंबई क्षेत्र के प्रमुख का पद शामिल है।

      श्री चाँद वर्तमान में बॉब कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, इंडिया इन्फ्राडेब्ट लिमिटेड, बड़ौदा फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (तंजानिया) लिमिटेड, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (युगांडा) लिमिटेड तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा (केन्या) लिमिटेड के बोर्ड में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पहले, वे पीएनबी प्रिंसिपल म्यूचुअल फंड और स्विफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में पंजाब नैशनल बैंक के मनोनीत निदेशक के रूप में भी सेवारत थे।उन्होंने बी.टेक. तथा एमबीए की डिग्री के अलावा सीएआईआईबी (CAIIB)की अर्हता भी प्राप्त की है। साथ ही, श्री चाँद इक्विटी रिसर्च में पीजी डिप्लोमा कर चुके हैं और वे एक प्रमाणित पोर्टफोलियो मैनेजर भी हैं।

संबंधित पोस्ट

 लायरा ने चुलबुली और उत्साही जान्हवी कपूर को घोषित किया अपना ब्रांड एंबेसडर 

Aman Samachar

जिले में ग्रामीण महाआवास अभियान के तहत 1232 लाभार्थियों को मिला घर

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव

Aman Samachar

आरटीआई के तहत जानकारी न देने वाले मनपा के 21 अधिकारीयों पर लगा पौने तीन लाख रूपये से अधिक दंड 

Aman Samachar

बिहार में भाजपा की सफलता पर भिवंडी में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर मनाया जश्न

Aman Samachar

. ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!