Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में ग्रामीण महाआवास अभियान के तहत 1232 लाभार्थियों को मिला घर

ठाणे [ युनिस खान ] ग्रामीण महाआवास अभियान के तहत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथो सह्याद्री अतिथिगृह में ठाणे जिले के पांडू गणपत दरवडा व रसिका रविन्द्र गायकवाड को आवास योजना की चाभी दी गयी है। जिले में अभियान के समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के 728 घरों का निर्माण हुआ वहीँ राज्य सरकार की योजना के तहत 504 घर का निर्माण कर ठाणे जिले ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

            जिला परिषद् अध्यक्ष पुष्पा गणेश पाटील , जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाउसाहेब दांगडे के मार्गदर्शन में जिले में 20 नवम्बर 2020 से 5 जून 2021 के दौरान महाआवास योजना गतिशील पद्धति से क्रियान्वित किया गया।  मुरबाड तहसील के एकलहरे गाँव में रहने वाले दरवडा के घर का कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा किया गया। वहीँ मुरबाड तहसील के चिराड गाँव की रहने वाली गायकवाड के घर का कार्य रमाई आवास योजना के तहत पूरा किया गया है।  मुख्यमंत्री के हाथो दोनों को घर की चाभी वितरित की गयी है। जिप पधिकारियों व अधिकारीयों ने लाभार्थियों को घर मुहैया करने की प्रक्रिया पूरी की है।  इस आशय की जानकारी प्रकल्प संचालिका छायादेवी शिसोदे ने दी है।

संबंधित पोस्ट

 ब्लू डार्ट ने क्यू4 और वर्षांत के सकारात्मक नतीजे दिखाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया

Aman Samachar

मुस्लिम समाज और हमारे नवी के शान में गुस्ताखी सहन नहीं – हाजी अराफात शेख 

Aman Samachar

कमिंस इंडिया ने भारत की कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री को विद्युत प्रदान करने के 60 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Aman Samachar

64 लाख रूपये खर्च कर बनी गड्ढा दिखाओ इनाम पाओ योजना कब होगी शुरू 

Aman Samachar

आरोग्य केंद्र में प्रसूतिगृह की  सुविधा उपलब्ध कराने की राकांपा ने की मांग 

Aman Samachar

मामूली विवाद युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!