Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिड्को के प्लाट पर अनाधिकृत झोपड़ों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा

नवी मुंबई ( युनिस खान ) मनपा के अतिक्रमण विभाग ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत झोपड़ों को हटा दिया है। इसके पहले संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। मनपा अधिकारीयों अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने का संकेत दिया है।

        मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे एवं अपर आयुक्त (2) डॉ. राहुल गेठे एवं उपायुक्त (अतिक्रमण) भगवत दोईफोड़े के मार्गदर्शन में अतिक्रमण विभाग ने बेलापुर प्रभाग में अनधिकृत झुग्गियों के खिलाफ बेदखली अभियान चलाया।बेलापुर विभाग के नेरुल नवी सेक्टर-28 स्थित विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर के पास सिडको की भूमि पर बनी अनधिकृत झोपड़ियों को स्वतः हटाने की आवश्यकता थी। यह कार्रवाई मनपा कार्यालय, बेलापुर के माध्यम से की गई क्योंकि झुग्गी बस्ती को स्वयं नहीं हटाया गया था। सहायक आयुक्त एवं विभागीय अधिकारी, बेलापुर विभाग, डॉ. अमोल पालवे, जूनियर इंजीनियर आत्माराम काले, ए  विभाग कार्यालय अंतर्गत बेलापुर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जेसीबी-01, लेबर-15, साथ ही अतिक्रमण की पुलिस की सुरक्षा कार्रवाई की है। भविष्य में कार्रवाई तेज की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

दो सहेलियों की मुरबाड जंगल के एक पेड़ से लटकता मिला शव

Aman Samachar

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकनिर्माण मंत्री रवीन्द्र चव्हाण नें की भाजपा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लाट रोकने व मृत्यु दर कम करने के मुद्दे पर विधायक नाईक ने आयुक्त के साथ की बैठक

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ किया करार

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों में पाईप लाइन बिछाते समय क्षतिग्र्रस्त मार्गो का अविलम्ब मरम्मत करायें – सीडीओ

Aman Samachar

ठाणे के उन्नति गार्डन में शुक्रवार से मालवणी महोत्सव – सीताराम राणे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!