Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भारतीय सैनिकों के सम्मान में ठाणे में निकली भव्य तिरंगा रैली,

एकनाथ शिंदे, प्रताप सरनाईक, नरेश म्हस्के हुए सहभागी
ठाणे ( इमरान खान ) शिवसेना ने ठाणे शहर में भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। भारतीय नागरिकों की रक्षा करने वाले अपने सैनिकों का आभार व्यक्त किया और उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।

       महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वयं इस रैली में भाग लिया। उनके साथ मंत्री प्रताप सरनाईक, सांसद नरेश म्हस्के आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। विधायक रवींद्र फाटक, राम रेपाले, हेमंत पवार, द्वारकानाथ भोईर, मनोज शिंदे, एकनाथ भोईर, शिवसेना पदाधिकारी, नगरसेवक, कार्यकर्ता, शिव सेनिक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

      रैली के दौरान “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” जैसे देशभक्ति के नारे लगाए गए। सभी के चेहरे पर देश के प्रति गर्व और सेना के प्रति सम्मान झलक रहा था। नागरिकों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली यह रैली स्टेशन के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। रैली सरकारी विश्राम गृह से शुरू हुई और ठाणे मनपा, गोखले रोड, वागले एस्टेट, इंदिरानगर और पांचपाखड़ी से होकर गुजरी।

संबंधित पोस्ट

जूडो प्रतियोगिता की विजेता श्रद्धा गिरी को शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया सम्मानित

Aman Samachar

फिल्मों के शौक ने आयुष सिंह राजपूत को बनाया अभिनेता

Aman Samachar

वर्चुअल ठाणे महापौर वर्षा मैराथन के विजेताओं को महापौर के हाथो पुरस्कृत 

Aman Samachar

ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

गणपति दर्शन कर लौट रहे माॅ बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

Aman Samachar

एनबीएचसी के विकास के अगले चरण को चलाने के लिए विनोद कुमार प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त  

Aman Samachar
error: Content is protected !!