Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

दो सहेलियों की मुरबाड जंगल के एक पेड़ से लटकता मिला शव

ठाणे ( युनिस  खान ) ठाणे जिले के मुरबाड तहसील के पोटगांव के जंगल में एक पेड़ पर लटकता हुआ दो सहेलियों का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी मच गई है। मृतकों की शिनाख्त कल्याण तहसील के केलानी आदिवासी निवासी शारदा अविनाश अंबिज (18) और मनीषा निर्गुडे (19) के रूप में हुई है। फिलहाल मुरबाड पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों सहेलियों ने आत्महत्या की है अथवा उनकी किसी ने हत्या की है, इस पर गुढ़ रहस्य बरकार है।
मिली जानकारी के अनुसार शारदा और मनीषा दोनों सहेलियां थीं और वे कल्याण तालुका के केलणी आदिवासी गांव में रहते थीं। पिछले शुक्रवार को घर से निकलते समय परिवार को बताकर गई थीं कि वे जंगल की तरफ जा रही हैं। हालांकि दोनों सहेलियों में से एक भी घर वापस नहीं लौटी। सोमवार को इलाके के कुछ आदिवासी युवक जंगल से सब्जी लेने गए हुए थे। उस दौरान उन्हें शारदा और मनीषा के शव पेड़ से लटके मिले। मुरबाड पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वे मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए उनके शवों को जेजे अस्पताल में भेज दिया।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।
पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों के शवों का गांव के स्मशान घाट में मातम के माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हैं। हालांकि, मुरबाड पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय बोराडे ने कहा कि उनमें से एक लड़की स्थायी रूप से बीमार थी। दूसरा घर के कामों से परेशान थी। माना जा रहा है कि इसी डिप्रेशन के चलते उन्होंने आत्महत्या की होगी।

संबंधित पोस्ट

संपत्ति कर व पानी बिल जमा करने की अभय योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ी 

Aman Samachar

कानून व सुव्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह का समाज सिवियों ने किया अभिनन्दन

Aman Samachar

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दे सकता है कई बीमारियों को न्योता, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल

Admin

रईस जूनियर कॉलेज में भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक व एक यात्री की मृत्यु , परिजनों को दस लाख रूपये आर्थिक सहायता की मांग

Aman Samachar

मुंब्रा में नाला सफाई पर, कांग्रेस ने खोली मनपा के दावों की पोल

Aman Samachar
error: Content is protected !!