Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना की तीसरी लाट रोकने व मृत्यु दर कम करने के मुद्दे पर विधायक नाईक ने आयुक्त के साथ की बैठक

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना की तीसरी लाट को रोकने की उपाय योजना व नागरिकों की जान बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने  मांग को लेकर विधायक गणेश नाईक ने मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के साथ बैठक किया। बैठक में भाजपा नेताओं के सुझाव पर मनपा आयुक्त ने सकारात्मक रुख दिखाया है। बैठक में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर कम करने व तीसरी लाट आने से पहले बेड व उपचार के लिए आवश्यक उपाय करने के मुद्दे पर चर्चा हुई है।

बैठक में पूर्व विधायक संदीप नाईक , पूर्व महापौर सागर नाईक ,पूर्व महापौर जयवंत सुतार , सुधाकर सोनावने ,पूर्व सभागृह नेता रविन्द्र इथापे ,पूर्व सभापति अनंत सुतार समेत कई पूर्व नगर सेवक उपस्थित थे। विधायक नईंक ने अप्रैल 2021 माह के दौरान नवी मुंबई में करीब 200 लोगों की मृत्यु के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि लोगों की जन बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।  उन्होंने मरीजों को आयसीयु बेड व वेंटिलेटर न मिलने की समस्या पर तीव्र नाराजगी व्यक्त किया है। पांच से छः हजार सामान्य बेड , ढाई से तीन हजार आक्सीजन बेड  डेढ़ से दो हजार आयसीयु बेड ,डेढ़ हजार वेंटिलेटर तैयार रखने का सुझाव नाईक ने दिया है। उन्होंने कहा की मनपा अपने बजट से अधिक से क निधि कोरोना नियंत्रण पर खर्च करे जिससे कोरोना से लोगों को बचने व उपचार आदि की सुविधा मुहैया करने में कमी न हो।

नाईक ने कहा कि कुछ दिनों में यदि कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी आई है लेकिन मरीजों की मृत्यु दर बढ़ी है। उपचार की सुविधा न मिलने और दवाओं के आभाव में मरीजों की मृत्यु नहीं होना चाहिए। नगरी सुविधा केंद्र व रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच पहले की तरह शुरू किया जाए। मौजूदा सात हजार प्रतिदिन जांच से इसकी संख्या अधिक बढ़ने की जरुरत है। आक्सीजन प्लांट लगाने का भी सुझाव नाईक ने दिया था जिसपर दुर्भाग्य से कार्यवाही नहीं हुई। 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण व 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए प्रत्येक प्रभाग में केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया है। वैक्सीन की कमी को दूर करने के इ उत्पादक कंपनियों से संपर्क स्थापित करने का सुझाव दिया है। वैक्सीन खरीदकर शहर के नागरिकों को मुफ्त टीका लगाने की मांग की है। विस्थापित मजदूरों ,गरीबों जरूरतमंद  लोगों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू कर मुफ्त राशन मुहैया करने का संदीप नाईक ने मांग किया।

संबंधित पोस्ट

आईएमए के 225 डाॅकटर्स ने काला फीता बांधकर मनाया राष्ट्रीय निषेध दिन

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स के लिये आईडीबीआई बैंक के साथ किया समझौता 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का ट्रैलर 10 जनवरी की सुबह 10 बजे रिलीज

Aman Samachar

गंगा सागरपुत्र असोसिएशन की ओर से दी गयी दिवंगत ताराचंद निषाद को श्रधांजलि

Aman Samachar

हास्य इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज बेड स्टोरीज 7 जुलाई को होगी रिलीज

Aman Samachar

कमिंस इंडिया ने भारत की कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री को विद्युत प्रदान करने के 60 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!