Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 माता-पिता का कोविड-19 में निधन , जिलाधिकारी ने बेटे को दिए 10 लाख का चेक

ठाणे ( इमरान खान ) ऐसे बच्चों जिनके माता-पिता का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता स्वीकृत की जा रही है। अमनजीत सिंह के माता-पिता का कोविड-19 के कारण निधन हो गया था और महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार के माध्यम से वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई थी और वित्तीय सहायता की राशि को डाक खाते में सावधि जमा के रूप में रखा गया था।

        अमनजीत सिंह के डाक खाते में रखी गई वित्तीय सहायता राशि की परिपक्वता 4 अगस्त 2025 को पूरी हो गई है।जिलाधिकारी श्रीकृष्णनाथ पंचाल द्वारा आज 4 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे उन्हें 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है। अमनजीत सिंह देश के पहले बाल लाभार्थी और महाराष्ट्र राज्य के पहले लाभार्थी हैं। जिनकी आयु 23 वर्ष पूरी हो चुकी है और उन्हें वित्तीय सहायता राशि चेक के माध्यम से दी गई है।

     इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीकृष्णनाथ पांचाल, भारतीय डाक विभाग, वरिष्ठ अधीक्षक के. नरेंद्र बाबू, ठाणे, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी नमिता विजय शिंदे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, रामकृष्ण रेड्डी, जिला बाल संरक्षण प्रकोष्ठ ठाणे संरक्षण अधिकारी (संस्थागत) पल्लवी जाधव, पोस्टमास्टर राजीव होलीगोल, उप पोस्टमास्टर सी.बी. बुडगे, जनसंपर्क अधिकारी आर.एस. बोम्बाडे, ठाणे सूचना विश्लेषक उमेश आहरे, जिला बाल संरक्षण प्रकोष्ठ ठाणे बहुउद्देशीय कार्यकर्ता कृष्णा मोरे उपस्थित थे, ठाणे जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी नमिता शिदे ने यह जानकारी दी।

संबंधित पोस्ट

जीएम मोमिन वीमेंस कालेज अध्ययन केंद्र में दीक्षांत समारोह में सफल विद्यार्थी हुए सम्मानित

Aman Samachar

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सीईओ नेमिन वोरा की बजट-पूर्व प्रतिक्रिया , दूरदर्शी केंद्रीय बजट की उम्मीद

Aman Samachar

बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी के आवास पर होली मिलन समारोह में जुटे गणमान्य

Aman Samachar

ठाणे-भिवंडी-वडपा मार्ग के कंक्रीटीकरण से भिवंडी-कशेली-काल्हेर-अंजुरफाटा मार्ग की समस्या का स्थाई हल

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स के लिये आईडीबीआई बैंक के साथ किया समझौता 

Aman Samachar

गूँगा व्यक्ति के जीवन संघर्ष को अभिनय के जरिये जीवंत करेंगे अभिनेता श्वेत कमल

Aman Samachar
error: Content is protected !!