Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जीएम मोमिन वीमेंस कालेज अध्ययन केंद्र में दीक्षांत समारोह में सफल विद्यार्थी हुए सम्मानित

ठाणे ( युनिस खान ) यशवंत राव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी नासिक के तत्वावधान में जारी केएमई सोसाइटीज जीएम मोमिन वीमेंस कालेज अध्ययन केंद्र में मई/जून 2024 में बीए और एमए उतत छात्रों को उनकी उपाधियाँ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह दीक्षांत समारोह भिवंडी के रईस हाई स्कूल के उर्दू बसेरा हॉल में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता केएमई सोसायटी के सचिव दानियाल काजी ने की।
        उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ.रशीद अशरफ खान सहायक प्रोफेसर वाईसीएमओयू नाशिक समारोह में मुख्य अतिथि  के रूप में उपस्थित थे। विशेष अतिथियों में केएमई सोसायटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी,नूह खलील पटेल,नदीम तासे, इरफान बर्डी, इस्माइल बोबड़े,मुख्लिस मदू और केंद्र प्रभारी सफा आगा उपस्थित थीं। प्रिंसिपल जिया-उर-रहमान अंसारी ने अपने उद्घाटन भाषण में छात्रों को बधाई दी। उन्होंने डिस्टैंस एजुकेशन के उद्देश्यों और उपयोगिता का उल्लेख किया। छात्रों को वर्तमान युग की मांगों के साथ चलने की सलाह दी।
      अध्ययन केंद्र के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी ने अध्ययन केंद्र की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुतकिया।मुख्य अतिथि डॉ. रशीद अशरफ खान ने अध्ययन केंद्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा कोआर्डिनेटर,शिक्षकों और डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से सफल छात्रों को शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने और अपने ज्ञान को बढ़ाने की सलाह दी।आप ने कहा कि यशवंत राव चौहान महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी का पाठ्यक्रम और गुणवत्ता किसी भी पारंपरिक विश्वविद्यालय से कम नहीं है। समारोह में मई, जून 2023 में सफल बीए और एमए उत्तीर्ण छात्रों को भी डिग्रियां वितरित की गईं।
     इस अवसर पर अध्यन केंद्र के काउन्सिलर्स मुहम्मद रफी अंसारी, डॉ. कुतुबुद्दीन शाहिद, जाकिर हुसैन खान, डॉ.मतीउल्लाह खान, जफर आलम जामयी, डॉ.अबू तालिब अंसारी,एजाज हाशमी, डॉ.अबू साद एजाज एवं सोफिया मोमिन का अतिथियों द्वारा सत्कार किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना खालिद खान द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सोफिया मोमिन ने किया। कार्यक्रम की सफलता में तहूर मोमिन, मूनिस अंसारी एवं आफरीन मोमिन का विशेष सहयोग शामिल रहा।

संबंधित पोस्ट

 साल के पहले प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रैवेल शो SATTE 2024 का हुआ शुभारंभ 

Aman Samachar

भिवंडी की भंगार गोदाम में लगी आग से लाखों रूपये का माल जलकर राख

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त सम्पन्न,शूटिंग बहुत जल्द

Aman Samachar

1 किलो 35 ग्राम चरस के साथ एक युवक मुंब्रा में गिरफ्तार 

Aman Samachar

रियल इस्टेट क्षेत्र 2023 में एमएमआर बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार में हिस्सेदारी 

Aman Samachar

इंडिया ऑनलाइन पोकर चैंपियनशिप के 14 वें संस्करण की स्पार्टन पोकर ने की घोषणा

Aman Samachar
error: Content is protected !!