Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

गूँगा व्यक्ति के जीवन संघर्ष को अभिनय के जरिये जीवंत करेंगे अभिनेता श्वेत कमल

मुम्बई ,  अनुज त्यागी प्रस्तुत टचस्काई एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित अभिनेता श्वेत कमल की पारिवारिक व मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म गूँगा बहुत जल्द रिलीज होने वालीं हैं। फ़िल्म के गानें और ट्रैलर को यूट्यूब टी एस भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर देख सकतें हैं। जबकि,बड़े पर्दे पर भी जल्दी ही फ़िल्म प्रदर्शित की जाएगी। श्वेत कमल ने इस फ़िल्म में शंकर एक गूँगे का किरदार किया हैं। जिसकी शादी संध्या से होती हैं। संध्या एक पढ़ी लिखी समाज की जागरूक लड़की हैं। शंकर और संध्या के संघर्ष की कहानी इस फ़िल्म नजर आएगी। दोनों के बीच काफी कुछ सामान्य असामान्य देखने को मिलेगी। हालाँकि,ट्रैलर देख कर बखूबी फ़िल्म का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। शानदार कहानी और दमदार अभिनय से सजी यह पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म सच में एक अद्वितीय कॉन्सेप्ट पर आधारित हैं। जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजित करेंगी।साथ ही सामाजिक प्रेरणा साबित होगी।फ़िल्म को लेकर श्वेत कमल का कहना हैं कि सीमित बजट में बेहतरीन फ़िल्म निर्माण का प्रयास हैं। जिसमें एक गूँगे का किरदार और उसके परिवार सहित जिंदगी का संघर्ष दर्शकों को निश्चित ही आकर्षित करेगी। फ़िल्म में एक्शन,रोमांस,कॉमेडी व कर्णप्रिय गीत संगीत के साथ आइटम गाना भी हैं।
इस फ़िल्म के निर्माता राहुल गोयल,सह निर्माता नितिन गोयल,कार्यकारी निर्माता रूपल यादव,निर्देशक सुब्बू,संगीतकार राजकुमार,गीतकार एल सी प्रवीण हैं। जबकि,फ़िल्म के गायक आलोक,इंदु सोनाली,प्रियंका सिंह,खुशबू जैन,मोहन राठौर,हिमांशु पांडेय व खुशबू तिवारी हैं। इस फ़िल्म में श्वेत कमल,सपना,साहब लाल धारी, पवन पाठक,अशोक शर्मा,मोहन सिंह, श्याम,राकेश शर्मा,रूपलाल यादव,शम्भू शर्मा,बबलू श्रीवास्तव व अन्य ने अभिनय किया हैं। [ कुमार युडी की रिपोर्ट ]

संबंधित पोस्ट

 भाजपा नेताओं ने नाला सफाई से संबंधित अधिकारीयों व ठेकेदारों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

विविध स्थानों का दौरा कर मनपा आयुक्त ने आवश्यक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Aman Samachar

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

Aman Samachar

मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Aman Samachar

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राज्य में जुलूस की अनुमति देने की सरकार से मांग

Aman Samachar

शहर में सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का 14 केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!