Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रूपये सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा ने अपने कर्मचारियों को वर्ष 2019 – 2020 वित्त वर्ष के लिए दिवाली पर 15 हजार 500 रूपये सनुग्रह अनुदान देने का निर्णय लिया है।  महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ने इस आशय की घोषणा किया है।

                    राज्य के नगर विकास व जिले के पालकमंत्री  एकनाथ शिंदे , निर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड से हुई चर्चा के बाद आज महापौर म्हस्के की अध्यक्षता में मनपा आयुक्त डा. शर्मा के कक्ष में बैठक न सानुग्रह अनुदान के बारे में निर्णय लिया गया।  बैठक में उपमहापौर पल्लवी कदम ,स्थाई समिति सभापति राम रेपाले ,विरोधी पक्षनेता प्रमिला केनी , मनपा आयुक्त डा. शर्मा , राकांपा गुटनेता नजीब मुल्ला , म्युन्सिपल यूनियन नेता रवि राव , अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख आदि   शामिल   थे। मनपा के इस निर्णय से सानुग्रह अनुदान देने के लिए 16 करोड़ रूपये का खर्च आने वाला   है।  मनपा के 7091 अधिकारी ,कर्मचारी , 262  मानधन आधार के    कर्मचारी ,शिक्षा विभाग के 1047  व  मनपा परिवहन सेवा 1850 अधिकारीयों व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने सानुग्रह अनुदान का दीवाली से पूर्व कर्मचारियों में वितरण किए जाने की घोषणा किया है।

संबंधित पोस्ट

बेरोजगार युवाओं को शिवसेना उपलब्ध कराएंगी रोजगार

Aman Samachar

श्री महावीर जैन अस्पताल में 14 व 15 नवंबर को बच्चों की आंखों की नि:शुल्क जांच व ऑपरेशन

Aman Samachar

कोपरी के निवासियों को डेवलपर ने दिया धोखा ,ठाणे कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Aman Samachar

नर्सिंग पेशे में ज्ञान व कौशल के साथ करुणा भी आवश्यकता – उमेश बिरारी 

Aman Samachar

एम के दिलीप करेंगे हिंदी खोरठा नागपुरी चैनल का शुभारंभ,नए कलाकारों को देंगे मौका

Aman Samachar

आरक्षण के खिलाफ बोलने वाले हमारे दुश्मन – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!