Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बेरोजगार युवाओं को शिवसेना उपलब्ध कराएंगी रोजगार

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे शहर के शिक्षित अतिशिक्षित और कामकाजी ही युवाओं को उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की ओर से रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए ठाणे शहर में महारोजगार मेलावा का आयोजन किया जाने वाला है । यह आयोजन शिवसेना के ओवला माजिवाडा विधानसभा क्षेत्र संपर्कप्रमुख और ठाणे शहर के पूर्व उपमहापौर नरेश मणेरा की अगुवाई में आगामी 14 जनवरी 2023 को किया जा रहा है।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नरेश मणेरा ने बताया कि महारोजगार मेलावा में 50 से अधिक नामचीन कंपनियां सहभागी होने जा रही है। आन द स्पॉट  युवाओं का साक्षात्कार लिए जाने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भी वरदान किया जाए। उन्होंने ठाणे शहर के तमाम युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे महारोजगार मेलावा अवसर का लाभ उठाएं। दसवीं से लेकर पदवीधारक युवाओं को रोजगार का बेहतर अवसर उपलब्ध होगा। एमबीए, इंजीनियरिंग, टेक्निकल शिक्षा प्राप्त युवाओं के साथ हीअनुभवी बेरोजगारों को पात्रता के अनुरुप रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक युवाओं से मणेरा ने आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाने से नहीं चुके। शिवसेना द्वारा आयोजित महारोजगार मेलावा के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बेरोजगार युवाओं के संदर्भ में बोलते हुए नरेश मणेरा ने कहां कि बेरोजगार युवाओं के लिए यह समय बड़ा ही चुनौतीपूर्ण है। निश्चित तौर पर केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण यह स्थिति आई है। युवा शक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति दोनों ही सरकार पूरी तरह उदासीन रही है। जो चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में शिवसेना की ओर से की जा रही पहल बेरोजगार युवाओं के लिए काफी लाभ लाभप्रद होगा। इसके साथ युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे इस महारोजगार मेलावा में शामिल होने के लिए14 जनवरी से पहले अपना आवेदन http:/bij.by/shivsena thane वेबसाइट पर लिंक को ओपन कर अपना आवेदन भर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

डॉयट्स ने भारत के अग्रणी कृषि समूह टैफे मोटर्स के साथ सहयोग पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

प्रवासी उत्तर भारतीयों व क्षेत्र की जनता का मिल रहा भारी स्नेह – सांसद रामभुआल निषाद

Aman Samachar

नगर सेविका के आन्दोलन के खेल के मैदान पर बाड व फलक लगाने का आयुक्त ने दिया आश्वासन

Aman Samachar

कोगोपोर्ट ने ऋषिकेश कुलकर्णी को भारत के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में किया पदोन्नत

Aman Samachar

यातायात जाम की समस्या को हल करने के लिए नगर विकास मंत्री ने ठाणे , रायगढ़ , पालघर का किया दौरा

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल भुगतान में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

Aman Samachar
error: Content is protected !!