Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नर्सिंग पेशे में ज्ञान व कौशल के साथ करुणा भी आवश्यकता – उमेश बिरारी 

ठाणे [ युनिस खान ] ज्ञान एवं कौशल नर्सिंग पेशे में दो मुख्य विशेषताएं हैं और करुणा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। मनपा संचालित मीनाताई ठाकरे नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के स्नातक समारोह में 30 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर मनपा उपायुक्त उमेश बिरारी ने अपना विचार व्यक्त किया।

     डा काशीनाथ घाणेकर सभागृह में आयोजित इस ग्रेजुएशन सेरेमनी में मीनाताई ठाकरे नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रथम वर्ष जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी, अगस्त 2023 बैच का शपथ ग्रहण समारोह, तीसरे वर्ष के छात्रों का स्नातक समारोह और साथ ही पाठ्यक्रम के सफल विद्यार्थियों का समारोह आयोजित किया गया।

       इस समय छात्रों को संबोधित करते हुए बिरारी ने बताया कि नर्सों की आवश्यकता होगी क्योंकि ठाणे मनपा की सीमा के भीतर 68 आरोग्यवर्धिनी केंद्र शुरू किए जाएंगे। साथ ही, स्नातक छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए और विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए।  साथ ही प्रतियोगी परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पाठन भी करना चाहिए। लोकमान्य तिलक स्कूल ऑफ नर्सिंग, सायन की पूर्व उप प्राचार्य  मीना पटोले, राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज और छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के अधिष्ठा डा राकेश बारोट, प्रभारी अधिकारी भारती देशपांडे आदि उपस्थित थे। नर्सिंग ट्यूटर सुनीता गुरुसाले ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे की शपथ दिलाई। छात्रा शबाना जाबिर खान को इंदुबाई रामराव जपे उत्कृष्ट छात्र पुरस्कार और श्रीमती सुलोचना रामचन्द्र अय्यर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

       मीना पटोले ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों द्वारा ली गई शपथ के प्रत्येक शब्द के साथ ईमानदारी से काम करने का मतलब एक उत्कृष्ट नर्स बनना है।  उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन, ईमानदारी, समर्पण और लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। डा राकेश बारोट ने संस्थान की गौरवपूर्ण उपलब्धियों की सराहना की।  छात्राओं को भावनात्मक रूप से मजबूत रहना चाहिए। डा बारोट ने यह भी कहा कि व्यक्ति को शौक पैदा करना और पढ़ना चाहिए।  संस्थान की प्रिंसिपल प्राची धारप ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग ट्यूटर वर्षा पाटिल ने किया।

संबंधित पोस्ट

30 अप्रैल तक 20 टन आक्सीजन निर्माण क्षमता के मनपा के दो आक्सीजन प्लांट होंगे शुरू

Aman Samachar

गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड का बोगस फेसबुक एकाउंट बनाने वाला गिरफ्तार

Aman Samachar

शहीद स्मारक का निर्माण कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश शर्मा ने 26 / 11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा हेल्थ इन्फिनिटी इंश्योरेंस की शुरुआत

Aman Samachar

बतौर निर्देशक दीपक जे चौहान की डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म हैं यार बदल न जाना

Aman Samachar

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!