Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की एल आर टी  योजना मंजूर व मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव नामंजूर 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा की लाईट रेल ट्रांजिट योजना को आज महासभा में मंजूरी मिल गयी है। मुंबई मेट्रो के आलावा शहर के नागरिकों को यात्री सेवा मुहिया कराने के लिए ठाणे मनपा आंतरिक मेट्रो योजना का प्रस्ताव आज महासभा में लाया था जिसे सर्वदलीय नगर सेवकों ने अपनी मंजरी दे दिया है। इसकी जानकारी महापौर नरेश म्हस्के ने बताया कि पहले फेस में शहर को रेलवे स्टेशन व दो स्थानों पर मेट्रो रेल को लिंक करेंगी।  दुसरे फेस में कलवा , मुंब्रा , दिवा को जोड़ने की योजना पर विचार किया जाएगा।  ठाणे मनपा क्षेत्र से गुजरने वाली मुंबई – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए जमीन हस्तांतरण के प्रस्ताव को सत्ताधारी शिवसेना , राकांपा , कांग्रेस के साथ ही भाजपा नगर सेवकों ने नामंजूर कर दिया है।

                             गौरतलब है कि मनपा आयुक्त रहते आर ए राजीव ने लाईट रेल ट्रांजिट [एल आर टी ] योजना प्रस्तावित किया था।  जिसका उन्होंने नगर सेवकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण कर विश्वास में लिया था। इसके बाद मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल ने एल आर टी की जगह आंतरिक मेट्रो की योजना बनाया। जिस पर आने वाला 13095 करोड़ रूपये खर्च ठाणे मनपा के बजट से बाहर होने के चलते केंद्र सरकार ने विकल्प सुझाने की सलाह दिया था।  जिसके अनुसार मनपा ने 7165 करोड़ रुपये की लागत की आंतरिक मेट्रो का प्रस्ताव तैयार किया।  इस योजना से 5930 करोड़ रूपये की बचत हो रही है। मुंबई के वडाला से कासर वडवली की मेट्रो 4 मुलुंड चेक्नाका से एल बी एस मार्ग से होते  नॅशनल महामार्ग से घोडबंदर रोड से जाने वाली है।  कापुर बावडी से कशेली ,काल्हेर , पुर्णा से भिवंडी से कल्याण जाने वाली है। मनपा ने मुंबई मेट्रो की मदद से एल आर टी योजना को फिर लाते हुए प्रस्ताव तैयार किया।  मेट्रो की तरह एल आर टी के प्रारंभिक 3 किमी भूमिगत और शेष ऊपर से जायेगी। इस योजना में 22 स्टेशन के साथ 29 किमी रिंग रेल की तरह चलेगी। इसमें एक बार में 500 यात्रियों को लेकर चलने की क्षमता है। मनपा ने आंतरिक मेट्रो के बदले मार्च 2020 में एल आर टी का प्रस्ताव बनाया। भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास का कार्य मनपा करेगी। आज मनपा की एल आर टी योजना के प्रस्ताव मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के कार्यकाल में आया।  आज महासभा में प्रस्ताव आने पर सर्वदलीय नगर सेवकों की सहमती से पीथ्सीन अधिकारी व महापौर नरेश म्हस्के ने मंजूर घोषित कर दिया है। ठाणे शहर के लिए एल आर टी एक ऐतिहासिक व महत्वकांक्षी योजना है। देश की मनपा द्वारा शुरू होने वाली यह पहली रेल योजना है। महापौर म्हस्के ने एल आर टी योजना को शहर के लिए महत्वपूर्ण बताया है।  दूसरी ओर ठाणे मनपा क्षेत्र के दिवा म्हातार्दी गाव से होकर जाने वाली मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के जगह हस्तांतरण व मूल्याकन के प्रस्ताव को महासभा ने नामंजूर कर दिया है।  इसके बारे में महापौर म्हस्के ने बताया कि मनपा क्षेत्र से जाने के प्रस्ताव को महासभा ने नामंजूर कर दिया है। इसके लिए शिवसेना , राकांपा , कांगेस के साथ भाजपा का भी समर्थन मिला है। वहीँ भाजपा गटनेता संजय वाघुले ने एल आर टी योजना का समर्थन करते हुए कहा कि मनपा केंद्र सरकार से सहायता चाहती है और उसकी योजना का विरोध भी कर रही है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक ने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

Aman Samachar

मेट्रो वैरिकेट से ट्रेलर टकराने से चालक घायल 

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

Aman Samachar

 सडकों के चौड़ीकरण व तेजी हो रहे विकास कार्यों से मुंब्रा बदल रहा है –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

जिला वार्षिक योजना से जनहित व आक्सीजन आपूर्ति के कार्यों को प्राथमिकता दें – राजेश क्षीरसागर 

Aman Samachar

भगवा क्षत्रिय 2 दमदार एक्शन और रोमांस से भरपूर, बहुत जल्द होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!