Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ब्रम्हांड इलाके की पानी समस्या सुलझाने का महापौर ने दिया आधिकारियों को आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ] घोडबंदर रोड के ब्रम्हांड इलाके के लिए स्वतन्त्र पाईप लाईन डालने का काम शीघ्र पूरा करने व स्टेम प्राधिकरण से होने वाली जलापूर्ति नियमित करने का आदेश महापौर नरेश म्हस्के ने जलापूर्ति विभाग को दिया है। उन्होंने जलापूर्ति में आने वाली तकनीकी समस्या सुलझाने का आदेश दिया है।

                  ब्रम्हांड इलाके की पानी समस्या को लेकर विभाग प्रमुख मुकेश ठोंबरे ,शाखा प्रमुख महेंद्र मढवी , दीपक सालवी ,महेंद्र देशमुख , समीर मेहता , शाखा प्रमुख तानाजी राउत ,रवि सरवनकर , निखिल ठोंबरे , दर्शन मोहिते आदि ने महापौर म्हस्के को मिलकर पानी समस्या के मुद्दे को लेकर ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि ब्रम्हांड इलाके की सभी सोसायटियों में कम दबाव से जलापूर्ति होने से नागरिकों को पानी की समस्या हो रही है। महापौर म्हस्के ने शिकायत सुनने के बाद जलापूर्ति में आने वाली तकनिकी समस्या सुलझाकर जलापूर्ति व्यवस्थित करने का आश्वासन दिया।  उन्होंने मनपा जलापूर्ति विभागके अधिकारीयों ने जलापूर्ति की समस्या सुलझाने का दिया है। लाक डाउन में पाईप लाईन डालने का काम बंद था जिसे शुरू कर काम शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया है। महापौर म्हस्के ने घोडबंदर इलाके ब्रम्हांड की पानी समस्या शीघ्र सुलझाने का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

राज्य में संचारबंदी के दौरान अनावश्यक पुलिस लाठी चार्ज नहीं करेगी – पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar

पानी की भारी किल्लत से परेशान महिलाओं ने मनपा मुख्यालय पर धरना आन्दोलन की दी चेतावनी

Aman Samachar

1971 के भारत पाक युद्ध में वीरता का प्रतीक वैजंता युद्धक टैंक को माजीवाडा जंक्शन पर लगाने की मांग

Aman Samachar

कोंकण विभाग के पांच जिलों में 1256 किमी लंबी सड़कों के लिए 125 करोड़ 60 लाख निधि आवंटित 

Aman Samachar

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठी कारोबार चौपट , आदिवासी मजदूर संकट में

Aman Samachar
error: Content is protected !!