Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नव वर्ष पर पर्यवरण संवर्धन , संरक्षण के लिए वृक्षारोपण व स्वच्छता का दिया सन्देश 

ठाणे [युनिस खान ] नववर्ष युवापीढ़ी के लिए मात्र जश्न व पार्टी का दिन बनकर रह जाता है इस सोच को बदलने के लिए युवाओं को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नववर्ष के पहले दिन संस्था की ओर से स्वच्छ्ता अभियान व वृक्षारोपण किया गया।
                   इस अवसर पर समाज सेवक सुधीर सिंह ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया। इसके बाद स्वच्छ्ता अभियान में श्रमदान कर बच्चों के समक्ष अपना विचार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पिछले साल की बुरी यादों को भूलकर नववर्ष में नये लक्ष्य उत्साह के साथ कार्य करने की बात कही।  संस्था से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए एक कदम स्वच्छ्ता की ओर का नारा लगाया।समाज सेविका मनीषा सिंह,उपाध्यक्ष अमित सिंह, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, ओमकार सिंह,राजेश गुप्ता, सीमा गुप्ता  ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों के साथ इस पुनीत कार्य में शामिल होने वाले लोगों को पर्यावरण के लिए सतत कार्यरत रहने के लिए आवाहन किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र भारद्वाज , रवि कुशवाहा, रंजीत सिंह, मनोज यादव , मनपा मुकादम  प्रशांत कांबले, कर्मचारी कैलाश शुडेकर,  अनम घाणेकर , गोपाल ठाकुर, सिद्धार्थ कांबले, प्रशांत दलाई, सूरज राजभर, रोहित सिंह, सुधांशु विसोइ, शालिनि चौहान, मनीष सिंह, सुमित दुबे, रवि पंडित, शिवप्रकाश  चौधरी, हर्ष, दानिश, राज, रितेश, आमोद, आदर्श, मनीष, बालकृष्ण, अस्तित्व, सुजीत, सुभम, अमन,गौतम, श्याम आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

 इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी, एका ने आज लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस- एका E9 

Aman Samachar

भगवा क्षत्रिय 2 दमदार एक्शन और रोमांस से भरपूर, बहुत जल्द होगी रिलीज

Aman Samachar

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने किया संग्राम जगताप के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

Aman Samachar

येउर के जंगल इलाके में ज़मीन की बंदरबांट के लिए दीवार बनाई गई – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित समूहों की आजीविका के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

बजट आर्थिक विकास को गति देगा; घर खरीदने वालों और डेवलपर्स दोनों को सशक्त बनाएगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar
error: Content is protected !!