Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बीओबी (बॉब) फाइनेंशियल और नैनीताल बैंक ने को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपे क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

मुंबई [अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (बीएफएसएल) और भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत द्वारा 1922 में स्थापित (और 1973 से बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रबंधित) नैनीताल बैंक ने आज नैनीताल बैंक –बॉब को-ब्रांडेड कॉन्टैक्ट लेस रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की। नैनीताल बैंक के शताब्दी वर्ष में लॉन्च किया जा रहा कार्ड, ग्राहकों को किराना और डिपार्टमेंटल स्टोर्स जैसी कैटेगरीज में रोजमर्रा के खर्चों के लिए पररस्कृत करने (रिवार्ड देने) के मकसद से डिज़ाइन किया गया है।

          नैनीताल बैंक–बॉब को-ब्रांडेड कॉन्टैक्ट लेस रुपे क्रेडिट कार्ड के कार्डधारक ग्रॉसरी, डिपार्टमेंटल स्टोर्स और फिल्मों पर किए गए खर्च के लिए 5X यानी 5 रिवार्ड पॉइंट्स (प्रति 100 रुपये खर्च) अर्जित कर सकेंगे। अन्य सभी खर्चों के लिए, कार्डधारकों को प्रति 100 रु. खर्च पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा। इसके अलावा, कार्डधारकों को ईंधन खरीद पर 1% फ्यूल सरचार्ज छूट का भी लाभ मिलेगा।

         को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड कॉम्प्लिमेंट्री पर्सनल एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस भी प्रदान करता है। कार्ड शून्य जॉइनिंग फी और मामूली वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध है, वहीं सालाना 25,000 रुपये के खर्च पर यह निशुल्क उपलब्ध है। को-ब्रांडेड कार्ड को शीघ्र और आसानी से हासिल करने के लिए, ग्राहक 100% डिजिटल प्रोसेस का उपयोग करके एप्लाई कर सकते हैं।

       कार्ड की लॉन्चिंग के मौके पर, नैनीताल बैंक के एमडी और सीईओ, श्री दिनेश पंत ने कहा, “को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की महत्वपूर्ण लॉन्चिंग नैनीताल बैंक के इतिहास में एक नई सुबह की शुरुआत है। इनमें ग्राहकों के लिए आकर्षक फीचर्स जिनमें जीरो ज्वाइनिंग फीस, ग्रॉसरी शॉप्स, डिपार्टमेंटल स्टोर्स में और मूवी देखते समय इसका इस्तेमाल करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स और अपने वाहनों के लिए ईंधन की खरीद पर सरचार्ज छूट शामिल है। कार्ड पर पर्सनल एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस का लाभ भी मिलता है। मुझे विश्वास है कि यह को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड नैनीताल बैंक के ग्राहकों को आकर्षित करेगा।”

       इस अवसर पर बोलते हुए बीएफएसएल के एमडी और सीईओ, श्री शैलेंद्र सिंह ने कहा, “नैनीताल बैंक के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा परिवार के साथ यह हमारी पहली को-ब्रांडेड पार्टनरशिप है। बैंक ऑफ बड़ौदा और ग्रुप की अन्य कंपनियों के ग्राहकों तक क्रेडिट कार्ड के फायदे पहुंचाने का हमारा प्रयास रहा है। अन्य सहायक कंपनियों के साथ फोकस्ड अधिग्रहण कार्यक्रम चलाने और बैंक ऑफ बड़ौदा के डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्लेटफॉर्म, टीएबीआईटी (TABIT) के एकीकरण के बाद,  नैनीताल बैंक के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड आंतरिक संसाधनों का लाभ उठाने और वृहद बैंक ऑफ बड़ौदा परिवार के भीतर तालमेल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ।”

        इस बार में बताते हुए, एनपीसीआई के चीफ रिलेशनशिप मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग, श्री राजीव पिल्लई, ने कहा, “इस को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपेक्रेडिट कार्ड की लॉन्चिंग पर बॉब फाइनेंशियल और नैनीताल बैंक के साथ पार्टनरशिप करने और बैंक ऑफ बड़ौदा परिवार के भीतर अपनी साझेदारी का विस्तार करने को लेकर हम खुश हैं। इन कार्ड्स को ग्राहकों को रोजमर्रा के खर्चों की कैटेगरीज पर आकर्षक लाभ के जरिए एक सहज और रिवार्डिंग शॉपिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रुपे के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को हमारी अत्याधुनिक तकनीक से युक्त कस्टमाइज वैल्यू प्रोपोजिशंस उपलब्ध कराने के साथ ही देश भर में रूपे के ग्राहक आधार को मजबूत करना है।

संबंधित पोस्ट

डोलाया बीच की डीप क्लीनिंग के साथ वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया गया

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित अवधि के लिए होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 6.50 फीसदी की 

Aman Samachar

राज्य में 15 दिनों का नया लाक डाउन लागू ,आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने की है अनुमति

Aman Samachar

पोखरण 2 में हजार बेड की कोविड अस्पताल शीघ्र नहीं नहीं करने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी

Aman Samachar

सुरक्षित यात्रा के लिए अब स्मार्ट बसों में ‘एआई’ तकनीक आधारित सुरक्षा प्रणाली- एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

एडवोकेट यासीन मोमिन रईस हाई स्कूल के चेयरमैन नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!