Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

तस्करी के लिए लायी दमन निर्मित 8 लाख रूपये की शराब जब्त 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] गुजरात से  मक्का,पोहा लेकर आए टेम्पो में छिपाकर दमण से दारू लाकर विक्री किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. अंजुरफाटा मनीसुरत कंपाऊंड में टेम्पो की जांच के उपरांत पुलिस टीम ने 8 लाख 74 हजार 200 रुपए की अंग्रेजी दारू व  टेंपो जप्त किया है.उक्त कारवाई भिवंडी अपराध शाखा व राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की संयुक्त टीम ने किया है.
मिली जानकारी के अनुसार,भिवंडी अपराध शाखा पुलिस हवलदार लक्ष्मण व्हदलुरे,नरसिंग क्षीरसागर को मुखबिर से सूचना मिली कि  गुजरात से मक्का पोहा का बॉक्स भरकर गुजरात से निकले टेम्पो चालक ने पैसा कमाने के लिए दमन में दारू की बोतल भी टेंपो में भरी है जो भिवंडी लाकर बिक्री करने वाला है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गायकवाड़ के मार्गदर्शन में अपराध शाखा सहाय्यक पुलिस निरीक्षक विजय मोरे, प्रफुल्ल जाधव,पुलिस उपनिरीक्षक रमेश शिंगे, रामसिंग चव्हाण,हनुमंत वाघमारे,रवींद्र पाटील,जानुसिंग पवार,राजेंद्र चौधरी,रामचंद्र जाधव,मंगेश शिर्के,अरुण पाटील,सुनील साळुंखे,सचिन जाधव,साबीर शेख,रंगनाथ पाटील,भावेश घरत,रोशन जाधव,प्रशांत बर्वे,रवींद्र सालुंखे व राज्य उत्पादन शुल्क विभाग दुय्यम निरीक्षक मनोज निकम के संयुक्त पथक ने भिवंडी तालुका राहनाल ग्रामपंचायत हद्द मनीसुरत कम्पाउंड में खड़े टेम्पो क्रमांक MH 03 CV 2014 से  मक्का पोहा बॉक्स के पीछे छुपाकर रखी गई दमण से लाई नकली मँकडॉल,डीएसपी, ब्लेंडर,रॉयल चॅलेंज,रॉयल स्टेक, डीएसपी ब्लॅक,एमपायर ब्ल्यू आदि ब्रांड की   1944 बोतल 102 बॉक्स में भरी हुई बरामद किया.पुलिस ने 8 लाख 74 हजार 200 रुपए की दारू व टेम्पो सहित कुल 16 लाख 82 हजार 200 रुपये का मुद्देमाल जप्त कर रब्बी अहमद मोहम्मद रफी शेख व अविनाश अर्जुन घाडीगांवकर  (मुंबई) को गिरफ्तार कर अपराधिक मामला दर्ज किया है.

संबंधित पोस्ट

पानी पिलाओ प्राणी पक्षी जीव बचाओ अभियान का 51 दिन हुआ पूर्ण, बारिश आने तक चलता रहेगा

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

डॉ अबुतालिब अंसारी की पुस्तक”ग़िज़ाई राज़ का हृदय रोग तज्ञ डॉ अनवारुलहुदा के हाथो विमोचन

Aman Samachar

पानी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करें – अशरफ शानू पठान 

Aman Samachar

लुइस फिलिप की ‘फैशन क्राफ्ट लिमिटेड’ को’ट्रू जीरो वेस्ट गोल्ड सर्टिफिकेशन

Aman Samachar

टैक्स वसूली न करने अधिकारियों पर आयुक्त ने लगाया दंड

Aman Samachar
error: Content is protected !!